क्या इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा कांग्रेस छोड़ेंगे? दीपक जोशी की BJP में वापसी के बाद X पर कमलनाथ ने कही ये बात
Kamal Nath News: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को लेकर अटकलों का बाजार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कमलनाथ के एक बार फिर बीजेपी में शामिल होने की खबरें सोशल मीडिया पर आ रही हैं।
यह खबरें तब शुरू हुईं जब कमलनाथ का बुधनी और विजयपुर सीट पर चुनाव प्रचार का कार्यक्रम कैंसिल हो गया, वहीं उनके भरोसे पार्टी में आए पूर्व मंत्री दीपक जोशी वापस भाजपा में शामिल हो गए हैं।

इधर कमलनाथ ने बीजेपी में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है। कमलनाथ ने ट्विटर एक्स कर कहा कि "मैं जीवन भर कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा, जो इस तरह की खबरें चला रहे हैं, उन्हें इसके लिए मांफी मांगनी चाहिए।
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई हो, विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में हुए बदलाव के बाद कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। कमलनाथ ने भी इसको लेकर सीधे तौर से इंकार नहीं किया था।
दिल्ली में मीडिया से चर्चा के दौरान जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आप सभी उत्साहित क्यों हो रहे हैं। ऐसा कुछ होता है तो मैं आपको सबसे पहले बताऊंगा।
लोकसभा चुनाव में अपना गढ़ गवां चुके कमलनाथ के एक बार फिर बीजेपी में जाने के कयास लगाए जा रहे थे हालांकि कमलनाथ ने इसका खंडन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि मैं मीडिया का बहुत सम्मान करता हूं और मीडिया के पत्रकार साथियों से भी अपेक्षा रखता हूं कि वे सत्य का ही प्रसारित करें, एक चैनल की सोशल मीडिया साइट पर असत्य और भ्रामक खबर चलाई गई है। मैं जीवन पर्यंत कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता रहा हूं और आजीवन कांग्रेस पार्टी की सेवा करता रहूंगा। जो इस तरह की खबरें चला रहे हैं, उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
मशहूर थी संजय गांधी और कमलनाथ की दोस्ती
कमलनाथ की पहचान एक चतुर राजनीतिज्ञ की रही है जिन्होंने गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ काम किया है। नाथ का मध्य प्रदेश के साथ जुड़ाव 1979-80 से रहा है। जब पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें अपना तीसरा बेटा बताया था। उनके साथ एक नारा इंदिरा के दो हाथ, संजय गांधी और कमल नाथ तक जुड़ा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications