क्या मध्य प्रदेश पुलिस ने अपने ही सिपाही नीरज जोशी को बना दिया बागी? देखें वीडियो

गुना। 'मैं आज तक एक सिपाही था, मगर अब खुद को बागी घोषित करता हूं। मुझे बागी बनाने में मेरे पुलिस वालों की ही मुख्य भूमिका रही है। मेरे रास्ते में जो भी आएगा उसे गोली मार दूंगा...' यह किसी फिल्म की पटकथा नहीं बल्कि असल कहानी है। मध्य प्रदेश पुलिस का सिपाही नीरज जोशी उर्फ टोनी ने बगावत की है। प्रदेश में संभवतया यह पहला मामला है जब खुद पुलिसकर्मी ने अपने आपको बागी घोषित किया है।

गुना का रहने वाला है नीरज जोशी

गुना का रहने वाला है नीरज जोशी

मूलरूप से गुना के रहने वाले नीरज जोशी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वारयल हो रहा है, जिसमें वह बंदूक थामे नजर आ रहा है। वह बागी बनने की घोषणा करने के साथ पुलिस अधिकारियों पर संगीन आरोप भी लगा रहा है। सरकारी बंदूक से फायर भी किए।

 इन पुलिसकर्मियों पर लगाए आरोप

इन पुलिसकर्मियों पर लगाए आरोप

वायरल वीडियो में सिपाही नीरज जोशी कह रहा है कि मैं आज दिनांक तक सिपाही था, लेकिन आज से खुद को बागी घोषित करता हूं। मुझे बागी बनाने में मेरे पुलिसवालों का ही मैन रोल रहा है, जिसमें आईजी राजाबाबू सिंह, एसआई रामबीर कुशवाह, एसआई राम शर्मा।

कई झूठे मामले दर्ज करवाने का आरोप

नीरज कहता है कि मेरे पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। जिला बदर आरोपी की दूसरी पत्नी की रिपोर्ट पर मेरे खिलाफ धारा 354 व हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया जबकि अन्य मामले में किसी और ने गोली चलाई। रामशर्मा ने मेरे द्वारा गोली चलाना दिखाकर धारा 307 का मामला दर्ज करवाया।

पुलिस की रोटी खाई, गोली नहीं चलाना चाहता

पुलिस की रोटी खाई, गोली नहीं चलाना चाहता

इनके अलावा नीरज जोशी वीडियो में यह भी धमकी देता नजर आया कि 'मेरे सामने जो भी आएगा गोली मार दूंगा। चाहे पुलिस हो चाहे जो भी, मैंने पुलिस की रोटी खाई है, नहीं चाहता कि पुलिस पर गोली चलाऊं। इसलिए सामने न आएं। एसपी कार्यालय का एएसआई मसी खान ने 61-50 मोबाइल पकड़ता है, लेकिन आरोपी तो कभी पकड़ा नहीं।

 बंदूक में 15 राउंड गोली कम

बंदूक में 15 राउंड गोली कम

इधर, मीडिया से बातचीत में एसपी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि हमें बंदूक में 15 राउंड नहीं मिले हैं। संभवत: वह इन्हें चला चुका है। आरक्षक ने ऐसा क्यों किया है? इस संबंध में पूरी जांच कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+