कौन हैं IPS संजय कुमार झा, जिन्हें बनाया गया MP का नया परिवहन आयुक्त

एमपी में आईपीएस मुकेश जैन को परिवहन आयुक्त के पद से हटाकर, एडीजी संजय कुमार झा को मध्य प्रदेश का नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है।

भोपाल,16 जुलाई। मध्यप्रदेश में आईपीएस मुकेश जैन को परिवहन आयुक्त के पद से हटाकर एमपी में एडीजी संजय कुमार झा को परिवहन आयुक्त बनाया गया है। मुझे बृजेश के गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया है। आईपीएस संजय कुमार झा को नया परिवहन आयुक्त बनाने पर प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

कौन है आईपीएस संजय कुमार झा

कौन है आईपीएस संजय कुमार झा

संजय कुमार झा मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। संजय कुमार झा का जन्म बिहार के मधुबनी जिला के डुमरा गांव में हुआ था। संजय झा सेंट्रल डेपुटेशन के दौरान सशस्त्र सीमा बल एसएसबी के डीआईजी ग्रुप में मुजफ्फरपुर और पटना में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। झा परिवहन आयुक्त बनने से पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में डिप्टी डायरेक्टर जनरल के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और इससे पहले वे जोनल आईजी के रूप में उज्जैन चंबल जबलपुर और भोपाल में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला मेडल

उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला मेडल

IPS संजय कुमार झा को बिहार में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। बता दे संजीव कुमार झा 30 वर्षों की सेवा में विभिन्न जगहों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके उत्कृष्ट कार्य की चर्चा हमेशा होती रहती है। इसी को देखते हुए ने मध्य प्रदेश का नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है।

पत्नी डॉ मातंगी झा रेलवे में सीनियर डीएमओ के पद पर

पत्नी डॉ मातंगी झा रेलवे में सीनियर डीएमओ के पद पर

आईपीएस संजय कुमार झा की पत्नी डॉक्टर मकान की झा रेलवे में दिल्ली में सीनियर DMO के पद पर पदस्थापित है। उनकी माताजी विमला झा दरभंगा के टीचर ट्रेनिंग कॉलेज की प्रिंसिपल एवं जिला विद्यालय निरीक्षका रह चुकी है। और उनकी पुत्री 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उनके दामाद अक्षय भी 2017 बैच के राजस्थान केडर के आईएएस अधिकारी हैं।

सिंधिया को झटका !

सिंधिया को झटका !

राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो सिंधिया को नगर निगम चुनाव के बाद एक और झटका लगा! पहले टिकट में नहीं चली अब प्रशासन में भी कम हुआ दखल। अपने सबसे खास अफसर परिवहन आयुक्त मुकेश जैन को भी नहीं बचा पाए। मुकेश जैन का तबादला मध्य प्रदेश सरकार ने पीएचक्यू किया और परिवहन आयुक्त के तौर पर सीएम शिवराज ने अपने सबसे खास अफसर संजीव झा को भेजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+