Bhopal Weather News: फिर बदला मौसम, भोपाल में हुई तेज बारिश, बंगाल की खाड़ी से स्ट्रॉन्ग सिस्टम के एक्टिव
MP weather News: मध्य प्रदेश की राजधानी सहित प्रदेश के कई इलाकों में गुरुवार से फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। भोपाल में सुबह से धूप-छांव के साथ तेज बारिश भी देखने को मिली। कुछ इलाकों में तेज बारिश तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी है। नर्मदापुरम में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है।
मध्य प्रदेश में गुरुवार से बारिश की एक्टिविटी शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर वेद सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिवेट होने से फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है अगले 24 घंटे में नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा डिंडोरी छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, और सागर जिलों में माध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान है।

वेद सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से साइकोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और लो प्रेशर एरिया सक्रिय हो गया है। वही मानसून ट्रफ लाइन रतलाम से प्रदेश के बीचो बीच गुजर रही है। जिसके चलते रीवा और जबलपुर संभाग में मध्यम बारिश का दौर जारी है पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश भी हुई है अगले 24 घंटे में भोपाल जबलपुर और सागर संभाग की कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। 23 और 24 सितंबर को झाबुआ, धार, इंदौर, अलीराजपुर बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, देवास, सीहोर, रायसेन, सागर, उज्जैन और जबलपुर में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की माने जो प्रदेश की सात जिलों में अभी रेट जॉन अलर्ट किया गया है। इनमें गुना भोपाल अशोकनगर दमोह सतना, रीवा और सीधी जिले शामिल है। इन जिलों में अब तक 23 से 38% तक कम बारिश हुई है।












Click it and Unblock the Notifications