Bhopal: वेयरहाउस संचालक को प्लॉट के नाम पर लगाया साढ़े ₹48 लाख का चूना, ₹90 लाख में सौदा कर दूसरे को बेचा

भोपाल के कोलार में प्लॉट के नाम पर साढ़े ₹48 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। यहां पर आरोपी ने वेयरहाउस संचालक से दो प्लॉट बेचने के नाम पर ठगी की है।

warehouse operator was cheated of ₹ 48.5 lakh in name of plot, sold it to another after making deal

भोपाल शहर के चुना भट्टी थाना इलाके में गृह निर्माण सोसायटी के संचालक द्वारा एक वेयरहाउस के दो प्लॉट बेचने के नाम पर करीब साढ़े ₹48 हजार का चूना लगाने का मामला सामने आया है। आरोपी संस्था के संचालक व कर्ताधर्ता ने दो प्लॉट देने के नाम पर ₹90 लाख का अनुबंध किया और 48 लाख ₹50 हजार लेकर प्लॉट दूसरे को बेच दिया।

चूना भट्टी थाना पुलिस के अनुसार नरेंद्र साहू तुलसी टावर में रहते हैं। वे खेती किसानी करने के साथ वेयरहाउस का संचालन भी करते हैं। उन्होंने चूना भट्टी के विंडसर कॉलोनी में रहने वाले आरके लालवानी से बावड़िया कलां स्थित आकांक्षा गृह निर्माण सहकारी समिति में दो प्लॉट का सौदा ₹90 लाख में किया था। लालवानी संस्था के संचालक व कर्ताधर्ता है। दो प्लॉट देने का अनुबंध 90 लाख में करने के दौरान ही फरियादी ने 48 लाख 50 हजार रुपये आरोपी को अलग-अलग माध्यमों से दिया था। यह घटना 2 साल पहले यानी 20 मार्च 2021 की है।

इसके बाद अनुबंध की शर्तों के अनुसार फरियादी ने जब रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो जालसाज आरके लालवानी आनाकानी करने लगा। उसने करीब 2 साल तक न तो रुपए लौटाए और ना ही रजिस्ट्री कराई। कुछ सप्ताह पहले फरियादी को पता चला कि आरोपी ने उक्त जमीन किसी और को बेच दी है।

इसके बाद फरियादी ने पुलिस आयुक्त की जनसुनवाई में आवेदन दिया था। पुलिस ने आवेदन जांच के बाद आरके लालवानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार आरोपी आरके लालवानी के खिलाफ इसी तरह की धोखाधड़ी करने के मामले कोलार शाहपुरा थाने में पहले से दर्ज है।

जालसाज ने पहले से बिके प्लॉट पर ठगे ₹40 लाख

कोलार थाना क्षेत्र में स्थित मंदाकिनी गृह निर्माण सहकारी समिति के एक प्लॉट को दो बार बेचने का मामला सामने आया दीप्ति सिंह पुत्री अनुज सिंह करोंद की रहने वाली हैं। उन्होंने एक प्लॉट 40 लाख रुपए में प्रतीक केसवानी से अप्रैल 2022 में मंदाकिनी गृह निर्माण सहकारी समिति में खरीदा था। महिला ने 40 लाख रुपए देकर प्लॉट की रजिस्ट्री भी करा ली थी। रजिस्ट्री के बाद जब नामांतरण कराने के लिए तहसील कार्यालय पहुंची तो जांच में सामने आया कि उक्त प्लॉट को जालसाज केसवानी पहले ही किसी और को बेच चुका है। इसके बाद फरियादी ने अपने पैसे मांगना शुरू कर दिए। फरियादी को पैसे भी नहीं लौटाए और ना ही दूसरे प्लॉट कहीं और दिया। इसके बाद महिला ने कोलार थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+