राज्यसभा चुनाव 2020 में भाजपा को मिला बसपा-सपा विधायक का साथ, कांग्रेस मुश्किल में
भोपाल। राज्यसभा चुनाव 2020 के लिए मध्य प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार सुबह नौ बजे से मतदान जारी है। प्रदेश की 11 सीटों में से 3 सीटों के लिए भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेरसिंह सोलंकी तथा कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह और फूलसिंह बरैया को मैदान में उतारा है।

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बसपा और सपा विधायकों ने मध्य प्रदेश कांग्रेस को मुश्किल में डाल दिया है। मतदान जारी होने के साथ ही बसपा और सपा विधायकों के पाला बदलने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेरसिंह सोलंकी तथा कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और फूलसिंह बरैया हैं।
कुशवाहा बोले-विकास के लिए भाजपा को वोट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बसपा के विधायक संजीव कुशवाहा का वोट भाजपा के खाते में गया है। मध्य प्रदेश विधानसभा में राज्यसभा चुनाव 2020 के लिए मतदान के बाद बहुजन समाज पार्टी के विधायक संजीव कुशवाहा ने कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के साथ हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ अपनी सरकार नहीं बचा सके और वोटों का गणित भाजपा की 2 सीटों के लिए है तो हम उनके साथ हैं और क्षेत्रीय विकास के लिए उनके साथ जा रहे हैं।
Recommended Video
उपचुनाव खुद के दम पर लड़ेंगे
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2020 में भले ही बसपा ने भाजपा का साथ दिया हो, मगर मध्य प्रदेश की 24 सीटों के लिए होने वालले उप चुनाव बसपा खुद के दम पर लड़ेगी। विधायक संजीव कुशवाहा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उपचुनाव में सभी सीटों पर बसपा अपने प्रत्याशी उतारेगी।
शुक्ला का वोट भी भाजपा को
कुशवाहा के अलावा सपा के विधायक राजेश शुक्ला भी भाजपा के साथ आए हैं। शुक्ला ने कहा कि उन्होंने सुमेर सिंह सोलंकी भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया है। क्षेत्र के विकास के लिए वे भाजपा प्रत्याशी के साथ हैं। विधानसभा में शुरूआती एक घंटे में करीब 64 वोट डाले गए।
मध्य प्रदेश की 3 सीटों का गणित
भाजपा
विधायक: 107
समर्थन: 5 (2 निर्दलीय+2 बसपा+1 सपा )
कुल: 112
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 52
इस तरह 2 सीटों पर जीत तय
कांग्रेस
विधायक : 92
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए जरूरी वोट: 52
इस तरह 1 सीट पर जीत तय












Click it and Unblock the Notifications