लापरवाही की हद, प्रेशर कुकर में फंसा बच्चे का सिर, वीडियो वाइरल
भोपाल। मां-बापकी लापरवाही का ऐसा नतीजा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। खेल-खेल में बच्चे ने ऐसा काम कर दिया की उसकी जान पर बन आई। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में बच्चे का सिर खाना पकाने के काम आने वाले प्रेशर कुकर में जा फंसा।

खेलते समय बच्चे ने अपना सिर में प्रेशर कुकर फंसा लिया। बच्चे का सिर कुकर में इतनी बुरी तरह फंसा था कि उसे निकालने के लिए आरी और प्लास की मदद से लेनी पड़ी तब जाकर कई घंटोंकी मशक्कत के बाद वो बाहर निकल पाया।
काफी मशक्कत के बाद प्लास की मदद से जब कुकर को टेढ़ा किया गया तो बच्चे का सिर बाहर निकाला जा सका और उसके परिजनों की जान में जान आई । घटना के बाद इसका वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वाइरल हो गया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह खतरे से खेल कर बच्चे को बचाया गया...












Click it and Unblock the Notifications