Bhopal Tomato Price: कर्नाटक से गाड़ियां आई तो 200 से ₹150 पर लौटा टमाटर, जानिए कब सस्ता होगा Tamatar
Bhopal Tomato Price: कर्नाटक से टमाटर की आवक बढ़ गई है। इसके चलते अब राजधानी भोपाल में टमाटर के दाम थोड़े-थोड़े गिरने लगे हैं पिछले सप्ताह ₹200 किलो तक बिकने वाला टमाटर, अब 140 से ₹160 के बीच बिक रहा है। हालांकि शहर में बाजारों के हिसाब से भी इसके रेट अलग-अलग हैं।
राजधानी भोपाल व आस-पास के जिलों में टमाटर की पैदावार नहीं हो रही है। बारिश में टमाटर की फसल नहीं होने से अधिकतर टमाटर कर्नाटक आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से आयात हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में एक साल में टमाटर की पैदावार 2 लाख 97 हजार टन होती है। देश की कुल पैदावार में मध्य प्रदेश का 14.63% हिस्सा है। गर्मी के बाद बारिश में इन दिनों टमाटर की फसल नहीं हो रही है।

भोपाल शहर में टमाटर की खपत 400 टन, क्यों महंगा हुआ टमाटर ?
जानकारी के अनुसार भोपाल शहर में टमाटर की खपत 400 टन है और 100 टन ही करोद मंडी तक टमाटर आ रहा है। इन दिनों टमाटर 140 से ₹160 प्रति किलो के हिसाब से फुटकर में बिक रहा है। टमाटर के थोक व फुटकर विक्रेताओं का कहना है कि सिर्फ आवक कम होना ही महंगे होते टमाटर का मुख्य कारण है। आगामी डेढ़ महीने तक स्थानीय नई फसल आने पर ही टमाटर सस्ता होगा। गर्मी में पैदावार अच्छी थी, इसलिए टमाटर 5 से ₹10 प्रति किलो तक बिका।
चार से पांच गाड़ियों की हुई आवाक
भोपाल की करोद मंडी में महाराष्ट्र और कर्नाटक से टमाटर आ रहे हैं मंडी में आज थोक में टमाटर 2400 से ₹2500 प्रति कैरेट यानी, थोक में 100 से ₹110 प्रति किलो बिका। वहीं फुटकर में इसके भाव 140 से ₹160 प्रति किलो तक देखे गए। मंडी में रविवार को चार से पांच गाड़ी टमाटर की आवक हुई।












Click it and Unblock the Notifications