योगी सरकार के मंत्री ने राम मंदिर निर्माण में हो रही देर के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार
Bhopal News, भोपाल। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार के मंत्री ने राम मंदिर निर्माण में हो रही देरी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। यूपी के यातायात मंत्री व मध्यप्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को भोपाल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने में कांग्रेस की वजह से देरी हो रही है। कांग्रेस इसमें अड़ंगा लगा रही है। यदि राम मंदिर मामले में चल रहे मुकदमे पर अदालत में चर्चा शुरू हो जाती तो अब तक मंदिर निर्माण का काम शुरू हो गया होता।

कांग्रेस झूठ बोलने वाली पार्टी
स्वतंत्र देव सिंह ने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आम चुनाव 2019 सल्तनत और संविधान पर भरोसा रखने वालों के बीच होंगे। कांग्रेस तो झूठ बोलने वाली पार्टी है। आजादी से लेकर अब तक देश कई झूठ बोले हैं।
...तो बदल जाती देश की तकदीर
मंत्री सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री सड़क योजना, एक्सप्रेस हाइवे, स्वर्णिम चतुर्भुज, पोखरण विस्फोट, कारगिल विजय, सशस्त्र सेनाओं को सम्मान दिया जाना आदि ऐसे काम हैं, जो पूर्व की कांग्रेस सरकारें नहीं कर पाई थीं। अगर अटल बिहारी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिलता तो देश की तकदीर बदल जाती।












Click it and Unblock the Notifications