जल जीवन मिशन के तहत मध्य प्रदेश के आठ जिलों के 4404 गांवों में होंगे सवा नौ लाख नल कनेक्शन

भोपाल। मध्य प्रदेश सीएम चौहान ने किया था कि 2023 तक प्रदेश के हर घर में नल के द्वारा जल प्रदान किया जाएगा। इसी कड़ी में जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के आठ जिलों के 4404 गांवों के लिए क्रियान्वित इन दस समूह जलप्रदाय योजनाओं में नौ लाख 34 हजार 399 नल कनेक्शन लगाए जाएंगे।

Under Jal Jeevan Mission, there will be one and a half lakh tap connections in 4404 villages

दरअसल, मध्य प्रदेश के गांवों के प्रत्येक परिवारों का नल के जरिए जल देने की दिशा में निरंतर एकल समूह जल प्रदाय योजनाओं का कार्य हो रहा है। मध्य प्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा आठ जिलों के लिए स्वीकृति की गई। दस जलप्रदाय योजनाओं पर जल निगम की ओर से कार्यवाही शुरू कर औपचारिकताएं पूर्ण कर ली है।

अब अगले चरण में इन योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन किया जाएगा। इसके तहत जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रदेश के आठ जिलों के चार हजार 404 गांवों के लिए क्रियान्वित इन दस समूह जल प्रदाय योजनाओं में नौ लाख 34 हजार 399 नल कनेक्शन लगाएंगे। जल प्रदाय योजनाओं के दायरे में आने वाले सभी चार हजार 404 ग्राम सौ फीसदी नल कनेक्शन हो सकेंगे।

प्रदेश के धार जिले की राजोद जल प्रदाय योजना में 74, सागर जिले की मडिया जल प्रदाय योजना में 276, आगर मालवा जलप्रदाय योजना में 480, शिवपुरी जिले की मडिखेड़ा जलप्रदाय योजना में 842, गुना जिले की गोपीकृष्ण सागर जलप्रदाय योजना में 354, गुना एवं अशोकनगर जिले की राजघाट जलप्रदाय योजना में 1573, देवास जिले की नेमावर जलप्रदाय योजया में 115 तथा सिंगरौली जिले की गोंडदेवसर, बैढन एक तथा बैढन दो जलप्रदाय परियोजनाओं में 690 गांवों में शत प्रतिशत नल जलयुक्त किया जाना शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+