Umaria: बिना हाथ लगाए "करिश्माई हैंडपंप" से निकलता है पानी
उमरिया, 4 अक्टूबर। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक ऐसा हैंडपंप है, जिसे बिना हाथ लगाए 24 घंटे 365 दिन पानी निकलता रहता है। इस हैंडपंप में बिना कुछ किए पाताल से जल का प्रवाह होता है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना हैंड पंप चलाए ही लगभग 19-20 वर्षों से लगातार पानी प्रवाह हो रहा है। आम लोग इसका उपयोग भी कर रहे हैं।
Recommended Video

मामला मानपुर विकासखंड के पनपथा ग्राम पंचायत के ग्राम मझौली क्षेत्र स्थित का है। लेकिन करीब 19-20 वर्षों से अचानक इस हैंडपंप से पानी निकलने के कारण लोगों में एक कौतूहल का विषय बना हुआ है। लोग इस प्रकार पानी का निकलना चमत्कार मान रहे हैं। हालांकि इस तरह पानी का निरंतर निकलना कहीं न कहीं जल संकट की ओर भी इशारा कर रही है, क्योंकि इस तरह यह जल बर्बाद हो रहा है।
मझौली में रोड के किनारे लगे हैंडपंप से वर्षों से निरंतर पानी निकाल रहा है। ग्रामीण बताते है कि ये पानी ज्यादा बहता भी नहीं। वहीं जमीन में चला जाता है। जिला प्रशासन ने इसे बंद करने का प्रयास भी किया, लेकिन यहां से पानी निकलना बंद नहीं हुआ।
हैंडपंप का उपयोग गांव वालों के साथ-साथ रोड किनारे लगे होने के कारण राहगीरों की भी उपयोग में आता है। गांव वालों ने बताया कि यहां पर बोर हुआ, जिसके बाद पानी निकलने लगा। प्रशासन ने इस को बंद कराने की कोशिश की, लेकिन ऊपर से बंद होने पर पानी नीचे से निकलने लगता है। लगातार पानी लगभग 19-20 वर्षों से प्रवाह हो रहा है। जो लोगों के लिए एक कौतूहल का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications