महिला आरक्षण बिल पर पूर्व सीएम उमा भारती का ट्वीट, 60 % आबादी OBC के लिए एक और किया जा सकता संशोधन

Uma bharti News: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। उमा ने विधेयक में ओबीसी वर्ग के प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कल लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया। 27 साल पहले यह विधेयक सर्वानुमति से पारित होने के लिए प्रस्तुत हुआ था तब हमारी पार्टी भाजपा, कांग्रेस और वामपंथी एकमत थे।

उमा भारती के मुताबिक महिला आरक्षण बिल में जो खामी 1996 में थी, वह आज भी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि देवेगौड़ा द्वारा सदन में पेश करते समय ही यह विधेयक ओबीसी, एससी, एसटी आरक्षण की दलील पर स्टैंडिंग कमेटी को भेज दिया गया। कल तक यह लंबित रहा। जिस ओबीसी आरक्षण के वजह से यह विधेयक रुका रहा उसके बिना ही यह पारित हो गया।

Uma Bhartis tweet on Womens Reservation Bill, another amendment can be made for 60% population OBC

उमा भारती ने कहा कि हमारी पार्टी की सरकार ने इसको जिस भी रूप में पारित किया वह आज स्वीकार है किंतु पार्टी की मर्यादा में रह कर लोकतांत्रिक तरीके से जब तक यह विधेयक लागू नहीं होता तब तक ओबीसी आरक्षण के संशोधन के लिए दृढ़निश्चयी बने रहेंगे।

उमा भारती ने पीएम मोदी से मांग दोहराते हुए कहा कि यह आरक्षण संविधान में विशेष संशोधन हैं तो देश की 60 % आबादी ओबीसी के लिए एक संशोधन और किया जा सकता है। हम सभी अपनी तपस्या और मोदी जी पर अपना विश्वास बनाये रखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+