सुरजेवाला के बयान पर पूर्व CM उमा भारती ने किया पलटवार, सिंधिया पर जूते बजने की कही थी बात
Uma Bharti News: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बिगड़े बोल पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पलटवार किया है। दरअसल सुरजेवाला ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कल चंबल में सिंधिया जी पर जूते बजने की बात कही है वह निंदनीय है, शर्मनाक है, आपत्तिजनक है और कांग्रेस के लिए तो अब यह विनाशकारी साबित होगी।
उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राजमाता सिंधिया जी से लेकर ज्योतिरादित्य जी तक भाजपा के यह सम्माननीय नेता हैं उनके बारे में आपत्तिजनक भाषा कांग्रेस की बदहाली को दर्शाती है, मैं इस वक्तव्य की घोर निंदा करती हूं। बता दे पिछले कुछ समय से पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सिंधिया के पक्ष में कई बार बोल चुकी हैं साथ ही उनकी जमकर तारीफ भी कर चुकी है।

सिंधिया और पीएम मोदी को लेकर क्या कहा था रणदीप सुरजेवाला ने
बता दे मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा नेताओं की ये स्थिति हो गई है कि सिंधिया से तो कहते हैं कि ग्वालियर-चंबल मत जाओ नहीं तो जूते बजेंगे। उन्होंने कहा कि जो नाथूराम गोडसे के उत्तराधिकारी हैं अब महात्मा गांधी की बात करते हैं हमने भारत के लिए सीने पर गोली खाई है। यह बात उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को बीना के कार्यक्रम में विपक्ष पर सनातन विरोधी बताने वाले बयान की जवाब में कहीं। सुरजेवाला ने कहा था कि भाजपा भारतीय परंपरा और संस्कृति को चुनौती दे रही है सनातन युग युगांतर से है आगे भी रहेगा।
सुरजेवाला ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर भी हमला करते हुए कहा कि भाजपा में सिर्फ फुटबॉल की स्थिति बन गई है। राकेश सिंह को प्रभारी बनाकर मंच पर नहीं जाने दिया जाता। मंच पर जाने के लिए वीडी शर्मा को कूद कर जाना होता है बीजेपी हार का मुंह देखकर बौखला गई है।












Click it and Unblock the Notifications