Bhopal News: ढाई हजार कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा, देश में 370 से अधिक सीटें जीतेगी BJP- CM मोहन यादव
MP News: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश प्रभारी डॉ नरोत्तम मिश्रा व मंत्री इंदरसिंह परमार के सामने कांग्रेस के शाजापुर पूर्व जिला अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह जादौन बंटी बना, आगर नगर पालिका अध्यक्ष निलेश पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष चंदरसिंह मेवाड़ा ने BJP का दामन थाम लिया।
इसके अलावा शाजापुर जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोविंद शर्मा, जिला महामंत्री विजेन्द्र पाटीदार सहित जिले के 2500 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों, पार्षदों, सरपंचों एवं पूर्व सरपंचों ने बीजेपी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

नेताजी ने देश को आजाद कराने और आप लोगों ने देश को परम वैभव पर पहुंचाने पार्टी छोड़ी- सीएम यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पार्टी में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह भरत मिलाप हुआ है। आज इस भरत मिलाप से इंद्र देवता भी प्रसन्न हुए और हल्की बारिश भी की। आप लोगों का उसी प्रकार से कांग्रस छोटी है, जिस प्रकार देश को आजाद कराने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस छोड़ी थी। आप लोगों ने देश को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए धर्म के कार्य में रोड़े अटकाने वालों के कारण पार्टी छोड़ी है।

सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य करने के लिए आप सब पार्टी से जुड़े हैं। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ भाजपा परिवार में दूसरे दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं का शामिल होना इंगित करता है कि भाजपा 370 से अधिक सीटें लोकसभा में जीतेगी और नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
भाजपा राष्ट्रनीति के लिए कार्य करती है- विष्णुदत्त शर्मा
बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आप सभी किसी दल नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य बने हैं। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रनीति के लिए कार्य करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाकर भारत को परम वैभव में पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। भारत माता को परमवैभव तक पहुंचाने के लिए भाजपा का परिवार बड़ा हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व, देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की रणनीति और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के कुशल मार्गदर्शन में परिवार लगातार बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश और समाज सेवा करने के लिए लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

धारा 370 हटाने व राम मंदिर निर्माण से प्रभावित होकर भाजपा में आया: योगेन्द्र सिंह जादौन
भाजपा में शामिल होने के बाद योगेंद्र सिंह जादौन 'बंटी बना' ने कहा कि मैं 51 साल बाद वापस भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहा हूं। 1973 तक मेरा परिवार जनसंघ में था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने और अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण से प्रभावित होकर मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहा हूं। प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी द्वारा हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का जो मंत्र दिया गया है, मैं उस मंत्र को पूरा करने के लिए लगातार कार्य करूंगा।
-
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP -
'मोटा भाई, जवाब चाहिए’, अमित शाह की 'चार्जशीट' के जवाब में TMC ने जारी की ‘काउंटर-चार्जशीट’, BJP पर लगाए आरोप -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Bengal Election 2026: ममता की कुर्सी या BJP का राज? SIR, RG Kar-मतुआ समेत ये 5 फैक्टर्स पलटेंगे बंगाल की बाजी -
Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications