भोपाल में शर्मनाक घटना, फीमेल डॉग को जहर देकर और उसके 3 पिल्लों को जलाकर मारा : Crime News Bhopal

भोपाल, भोपाल क्राइम न्यूज, भोपाल पुलिस, एमपी हिंदी न्यूज, एमपी नगर पुलिस स्टेशन,Bhopal, Bhopal Crime news, Bhopal police, MP Hindi news, MP Nagar Police Station,

राजधानी भोपाल में कुत्ते के 3 पिल्लों और उसकी मां की मौत के आरोपी का पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी है। बता दे 2 दिन पहले राजधानी भोपाल में पशु क्रूरता का बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया था। जहां कुत्ते के तीन पिल्लो को जलाकर और उसकी मां को जहर देकर मार डाला गया। पशु प्रेमी की नाराजगी के बाद एमपी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन अब तक आरोपी का पता नहीं चल सका है।

MP : फीमेल डॉग को जहर देकर और उसके 3 पिल्लों को जलाकर मारा

घटना शनिवार की बताई जा रही है। हर रोज की तरह लोग चिनार पार्क में मॉर्निंग वॉक पर घूमने आए हुए थे, लेकिन वहां कुत्ते की तीन पिल्लो को जला हुआ देखा और उस पास में ही उनकी मां मृत अवस्था में पड़ी हुई। शुरू में लोगों को लगा कि सभी कुत्तों की सामान्य मौत हुई है। फिर पशु प्रेमियों को संतोष नहीं हुआ तो उन्होंने शक के आधार पर मामले को गंभीरता से लिया और इसकी जांच कराई। जिसमें पता चला कि मादा श्वान के शरीर पर नीले निशान है। पास में ही 3 पिल्लों का जला हुआ शव पड़ा हुआ था।

पशु प्रेमियों की शिकायत पर एमपी नगर पुलिस ने दर्ज किया मामला

पशु प्रेमी प्रभांशु शुक्ला को जैसी जानकारी लगी वह तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पूरी घटना की जानकारी एमपी नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मादा श्वान की जांच की। जांच में खुलासा हुआ कि मादा श्वान को जहर देकर मारा गया है। एमपी नगर थाना प्रभारी सुधीर अर्जरिया ने बताया कि भोपाल मैं पहली बार इस तरह की घटना सामने आई है। शिकायत मिलने पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 13 का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि चिनार पार्क के आसपास लगे दुकानों के सीसीटीवी कैमरा को पुलिस खंगाल रही है। लोगों से पूछताछ भी जा रही है जल्दी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

8 दिन के थे पिल्ले

पशु प्रेमी हिमांशु शुक्ला ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे चिनार पार्क में फीमेल डॉग को जहर देकर और उसके बच्चों को जिंदा जला देने की घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह अपने साथी अबे मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे वहां उन्होंने देखा कि फीमेल डॉग के लगभग 8 दिन के तीन पिल्ले एक गड्ढे में जले हुए पड़े हैं। फीमेल डॉग भी पास में पड़ी हुई थी। जब गहनता से जांच की गई तो पता चला फीमेल डॉग को जहर देकर मारा गया और उसके तीन बच्चों को जला दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+