Bhopal News: ए्म्स में अब तक की सबसे जटिल सर्जरी, खून की मोटी नस के पास से निकाला 25 सेमी से बड़ा ट्यूमर

Bhopal AIIMS News: एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर (डॉ) अजय सिंह के मार्गदर्शन में कैंसर सर्जरी विभाग ने एक जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक समाप्त किया। मरीज जो कई दिनों से पेट दर्द की समस्या से परेशान था, उसने अपने पारिवारिक डॉक्टर की सलाह से एम्स भोपाल के कैंसर सर्जरी विभाग में दिखाया था।

बात दे मरीज, जो की मध्य प्रदेश में निवास करते हैं, कई दिनों से पेट दर्द की समस्या से परेशान थे। उन्होंने एक लोकल डॉक्टर से पेट की सोनोग्राफी करवाई, जिससे पता चला कि उन्हें 25 सेंटीमीटर से बड़ी कैंसर की गांठ पेट में है। उन्होंने अपने पारिवारिक डॉक्टर की सलाह पर एम्स भोपाल के कैंसर सर्जरी विभाग में दिखाया।

The most complex surgery so far in AIIMS a tumor larger than 25 cm was removed from a thick blood vessel

सीनियर कैंसर सर्जन डॉ विनय कुमार ने रेजिडेंट डॉक्टर सोनवीर के साथ मरीज का जांच की और तुरंत सर्जरी के लिए उन्हें ओपीडी में भर्ती किया गया। सीटी स्कैन और सिटी एंजियोग्राफी के बाद पता चला कि मरीज के पेट में 25 से 30 सेंटीमीटर का ट्यूमर है, जो किडनी और मोटी खून की नस से जुड़ा हुआ था। इस स्थिति में ऑपरेशन करना बहुत जटिल था, क्योंकि ब्लड ग्रुप रेयर था और ऑपरेशन के दौरान खून की नस के फटने का डर था। ट्यूमर पेट में वर्टिब्रल सिम्पैथिक ट्रंक से आ रही थी।

ऑपरेशन की टीम में सीनियर ओंको सर्जन डॉ विनय कुमार, सीनियर सीटीवीएस सर्जन डॉ योगेश नेवरिआ, और एनेस्थीसिया कंसल्टेंट डॉ पूजा, सीनियर रेजिडेंट डॉ सोनवीर गौतम शामिल थे। ब्लड ग्रुप रेयर होने के कारण ब्लड बैंक में 3 से 4 ग्रुप का बैकअप रखा गया। ब्लड लॉस बचाने के लिए सर्जरी सीटीवीएस ओटी में की गई।

ऑपरेशन का समय बहुत ही कम रखा गया ताकि कम से कम खून बहे। इस सफल ऑपरेशन के बाद मरीज बिना ब्लड लॉस के बिना ब्लड लॉस के ठीक हो गए और उन्हें सफलतापूर्वक ठीक किया गया। मरीज ने ऑपरेशन के दूसरे ही दिन चलना फिरना और खाना पीना शुरू किया।

सीनियर सर्जन डॉ विनय कुमार ने बताया कि इस तरह के कैंसर बहुत ही रेयर होते हैं और सबसे जरूरी था मरीज के खून को बहने से रोकना और उसकी किडनी को बचाना। ट्यूमर के निकालने के बाद मरीज की किडनी और मोटे खून की नस को भी फटने से बचाया गया।

एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर (डॉ) अजय सिंह ने इस सफल ऑपरेशन पर पूरी टीम को बधाई दी है। ऑपरेशन करने वाली टीम में सीनियर सर्जन डॉ विनय कुमार, सीनियर कार्डियो थोरेसिक सर्जन डॉ योगेश नेवारिआ, एनेस्थीसिया कंसल्टेंट डॉ पूजा, कैंसर सर्जन डॉ नीलेश श्रीवास्तव, डॉ अंकित जैन, सीनियर रेजिडेंट डॉ सोनवीर, डॉ ऋचा, डॉ नूतन, डॉ विनीत, और एनेस्थीसिया से डॉ शिवन्या, डॉ चित्रा, नर्सिंग ऑफिसर सोनी, पूजा, ज्योति, उमाशंकर, संजय, और टेक्नीशियन सोहन, प्रदीप शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+