मुलताई बैतूल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की भिड़ंत में 40 यात्री घायल
मुल्ताई-बैतूल हाईवे पर ससुंदरा के पास बुधवार गुरुवार की रात करीब 3 बजे बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसमें बस में सवार 40 यात्री बुरी तरह से घायल हो गए।
मुलताई बैतूल हाईवे पर ससुंदरा के पास बीती रात एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें करीब 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। वही बस में सवार 28 यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को मुलताई आमला और बैतूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें 10 की हालत गंभीर बनी हुई है इनमें से 6 को भोपाल रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर बस में फंस गया था। जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया। रात 3 बजे सभी घायलों को अस्पताल रेफर किया गया। यह बस भोपाल से छिंदवाड़ा की ओर जा रही थी। या बेतूल के मुलताई में आईसर ट्रक से टकरा गई। घटना में बस सवार करीब 40 लोग घायल हो गए सूचना पर पूरे जिले में संजीवनी 108 गाड़ियां मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का बैतूल के आमला के सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है।
बता दे भोपाल के रहने वाले बस चालक अनीश भाई 45 साल है। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है उनके पैर और सिर में गंभीर चोट आई है बस भोपाल से छिंदवाड़ा की ओर जा रही थी जबकि ट्रक बैतूल की ओर से आ रहा था। ससुंदरा के पास ट्रक गलत दिशा से हाईवे पर आ गया, जिससे हादसा हुआ।
घायलों में कुछ के नाम इस प्रकार है, शशि पुत्र शंकर 47 साल निवासी भोपाल, हिमांशी पुत्री रामकिशोर 24 साल निवासी छिंदवाड़ा, चेतना पुत्री भागचंद 20 साल निवासी सिवनी, प्रकाश पुत्र रूपलाल 30 साल निवासी भोपाल,निधि पुत्री कल्याण राणा 25 साल निवासी बालाघाट,लवलेश पुत्र रमेश 31 साल निवासी सिवनी, देवेश पुत्र भाग चंद निवासी, सिवनी कमलेश सुरेंद्र 42 साल निवासी भोपाल।
वही इस घटना पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भोपाल से छिंदवाड़ा जा रही बस के मुलताई-बैतूल हाईवे पर ससुंदरा के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 40 यात्रियों के घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications