Bhopal Latest News : भोपाल में इंडिगो एयर की फ्लाइट में लैंड करते समय आई तकनीकी खराबी, दो फ्लाइटें की गई रद्द

भोपाल में इंडिगो एयर की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि फ्लाइट का लैंड करते समय टायर फट गया। जबकि इंडिगो प्रबंधन इसे तकनीकी खराबी बता रहा है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंडिगो एयर की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि फ्लाइट का लैंड करते समय टायर फट गया। जबकि इंडिगो प्रबंधन इसे तकनीकी खराबी बता रहा है। ये फ्लाइट प्रयागराज से भोपाल आई थी। इस फ्लाइट को प्रयागराज से भोपाल और इसके बाद इसे हैदराबाद जाना था।

Technical fault occurred while landing in Indigo Air flight in Bhopal, two canceled

बता दे शुक्रवार को भोपाल में हैदराबाद जाने वाले यात्री इंडिगो फ्लाइट के खराब हो जाने के कारण परेशान हो रहे हैं। फ्लाइट प्रयागराज से भोपाल आई थी। यहां पर टेक्निकल खराबी के चलते फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा है। जिसके बाद हैदराबाद जाने वाले यात्री राजा भोज एयरपोर्ट पर परेशान हो रहे हैं। वहीं जानकारी के अनुसार हैदराबाद के साथ ही दिल्ली की फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है। कुल मिलाकर 2 इंडिगो एयर की फ्लाइट है रद्द की गई है।

नए साल से राजा भोज एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी इंटरनेशनल फ्लाइट

आने वाले नए साल में भोपाल एयरपोर्ट से विदेशों के लिए उड़ान शुरू करने की तैयारी एक बार फिर तेज हो गई है। इस बार इंटरनेशनल वालों के लिए एयरपोर्ट पर कस्टम क्लीयरेंस की बाधाएं दूर करने का काम पूरी तेजी के साथ किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मार्च से ट्रैफिक कंट्रोलर टॉवर से इनफ्लाइट का संचालन किया जा सकेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी इसके लिए वर्तमान लांउज के एक हिस्से में इंटरनेशनल विंग बना रही है। एयरपोर्ट पर तीन इमिग्रेशन काउंटर भी खुलेंगे। इसके लिए कस्टम विभाग ग्रीन और रेड चैनल बनाएगा, इससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों और उनके सामानों की जांच की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+