अंधविश्वास: युवती ने जीभ काटकर देवी मां के मंदिर में चढ़ाई, गांववालों ने शुरू किया पूजा-पाठ
सीधी 24 जून: जिले में अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवती ने अपनी जीभ काटकर देवी मां को चढ़ा दी। अब युवती की हालत गंभीर है वह देवी मां के मंदिर में प्रतिमा के आगे लेटी हुई है। इस घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली तो लोग दौड़े चले आए और काफी संख्या में देवी मंदिर के बाहर ग्रामीणों का हुजूम लग गया। युवती की हालत देख ग्रामीणों ने देवी मां मंदिर के बाहर पूजा-पाठ करना शुरू कर दिए हैं। गांव वालों का मानना है कि वे पूजा पाठ से देवी मां को मना लेंगे। ग्रामीणों को यकीन है कि युवती की जीभ वापस आ जाएगी और वह स्वस्थ हो जाएगी। युवती के परिवार वाले इस घटना से हैरान हैं।

जानकारी के मुताबिक
यह मामला सीधी जिले के सिहावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ागांव का है। जहां युवती का नाम राजकुमारी पटेल है। वह पूजा- पाठ करने अपनी मां के साथ गांव के ही पास में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के पास देवी मंदिर गई हुई थी। वही युवती जीभ काटकर मंदिर की खिड़की से मां को चढ़ा दी और वहीं लेट गई। बेटी की इस हरकत को देख मां दंग रह गई और इस हरकत से मां को कुछ समझ नहीं आ रहा था। मां ने तत्काल घर पहुंचकर परिवार को इस घटना क्रम की जानकारी दी। इसके बाद परिवार वालों के साथ पूरा गांव मंदिर तरफ दौड़े चले आए और पहुंचकर सभी ने वहीं मंदिर के बाहर हुजूम जमा लिया है। और पूजा-पाठ करना शुरू कर दिए हैं। तो वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत एक टीम को घटनास्थल पर भेजा। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि ग्रामीणों की आस्था के सामने प्रशासन भी मूकदर्शक बना रहा और कुछ ना कर सका।

परिवार वालों को नहीं लगा था अंदाजा
मौके पर स्वास्थ्य विभाग पहुंच कर डॉक्टर ने युवती का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्होंने परिवार वालों को बताया कि राजकुमारी की हालत गंभीर है, उसे अस्पताल ले चलना पड़ेगा वहां जल्द स्वस्थ हो जाएगी। परिवार वालों और गांव वालों को अंधविश्वास के चलते उम्मीद है कि मां की पूजा-पाठ जारी रखने से राजकुमारी की जीभ वापस आ जाएगी। मौके पर मौजूद गांव वालों का कहना है कि हम लोगों की आस्था मां पर है। हमें मां पर पूरा विश्वास है कि युवती की मनोकामना पूर्ण होगी। जब युवती के परिवार वालों से इस हरकत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि युवती ने इसका अंदाजा भी नहीं लगने दिया कि वह इस तरह का कोई हरकत करेगी, बेटी ने अचानक जीभ काटकर खिड़की से मां को चढ़ा दी।

पिता ने कही ये बात
पिता लालमणि पटेल ने कहा कि गांव वालों ने मुझे इस घटना की जानकारी नहीं थी। सभी ग्रामीणों ने पूजा-पाठ करना शुरू कर दिया है। मां देवी की जब कृपा होगी, जब मेरी बेटी स्वस्थ हो जाएगी। बहरहाल, देवी मंदिर में पूजा-पाठ और मन्नतों का दौर चल रहा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि गांव वालों की आस्था क्या कुछ रंग लाती है। युवती अभी भी हालत गंभीर है और देवी मां के सामने प्रांगण में लेटी हुई है. डॉक्टर का कहना है कि इस तरह की हरकतें जानलेवा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications