Bhopal News: जिम से वर्कआउट कर निकले छात्र की जमीन पर गिरते ही मौत, हार्ट अटैक की आशंका

ऐशबाग इलाके में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 27 साल के छात्र सौरभ मीना की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

जिम से वर्कआउट कर निकले छात्र की जमीन पर गिरते ही मौत

राजधानी भोपाल में जिम से वर्कआउट कर निकले 27 साल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रायसेन रोड पर स्थित कंपलेक्स के पास जिम से वर्कआउट कर छात्र बाहर निकला था और चाय की दुकान के पास अचानक फर्श पर गिर गया। मौके पर मौजूद दोस्त ने उसके परिजनों को सूचना दी और निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भोपाल के रायसेन रोड स्थित अप्सरा कंपलेक्स के पास आज सुबह एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का नाम सौरभ मीना (Saurabh meena) है। सौरभ न्यू अशोका गार्डन में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके पिता पीडब्ल्यूडी विभाग में नौकरी करते हैं। घटना के बाद से माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है। छात्र पिछले 3 सालों से यूपीएससी की तैयारी कर रहा था।

एसआई बाबू माथुर ने बताया कि मंगलवार सुबह 27 वर्षीय सौरभ मीना अप्सरा कॉन्प्लेक्स में स्थित जिम में वर्कआउट कर रहा था। करीब 7 बजे सौरभ जिम से वर्क आउट करके बाहर निकला था। उसने करीब जिम में साला घंटे तक वर्कआउट किया था। बाहर निकालकर भेज चाय की दुकान पर गया और अचानक चक्कर खाकर फर्श पर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने और उसके दोस्त ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह होश में नहीं था। इसके बाद उसके दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी और निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर उसे माइनर अटैक आने की बात कहकर दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उसे चरक अस्पताल और अंत में मालवीय नगर स्थित पीपल्स अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐशबाग पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

खांसी आई और बेहोश होकर फर्श पर गिरा

चाय की दुकान पर मौजूद लोगों ने बताया कि सौरभ ने जोर से खांसा और थोड़ी देर बाद वह धड़ाम से जमीन पर बेहोश होकर गिर गया। आनन-फानन में उसका दोस्त नितेश घर पर सूचना देने के साथ ही उसे मोना अस्पताल ले गया। इसके बाद मौके पर परिजन भी पहुंच गए। यहां पर डॉक्टरों ने साइलेंट अटैक की बात कही और इसे दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+