Bhind News: अश्लील बातों की पर्ची लिखना पड़ा छात्र को महंगा, शिक्षक ने पीट-पीटकर किया अधमरा
छात्र के मुताबिक सर ने बिना मेरी बात सुने डंडों से बेरहमी से मेरे साथ मारपीट कर दी, जिससे मेरे पूरे शरीर पर मारपीट के गहरे निशान और पूरा शरीर लाल हो गया।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में छठी कक्षा के एक छात्र को स्कूल में टीचर ने इतनी बेरहमी से पीटा कि पूरा शरीर लाल पड़ गया। पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत की है। बताया जा रहा है कि छात्र के साथ बिना किसी गलती की टीचर के द्वारा पिटाई की गई है।
पीड़िता द्वारा पवई थाने में शिकायती आवेदन में बताया गया है कि 14 साल का नाबालिग पिथनपुरा चौराहे स्थित एक प्राईवेट विद्यालय में पड़ता है। जो शुक्रवार को विद्यालय गया था। स्कूल में छठे पीरियड के दौरान उसकी क्लास में पढ़ने वाले 2 छात्र स्कूल में एक शिक्षक और एक छात्र के बारे में अश्लील बातें कर रहे थे। जिसकी शिकायत करने के उद्देश्य से पीड़ित छात्र ने पर्ची में सबकुछ लिख दिया। उसने यह पर्ची दिखाते हुए दोनों शरारती छात्रों से टीचर से शिकायत करने को कहा, तो उन छात्रों ने पीड़ित छात्र की जेब से वह पर्ची निकालकर विद्यालय के आरोपी टीचर राजवीर को ले जा कर दे दी।
पीड़िता के नाबालिग छात्र के मुताबिक उसकी बात नहीं मानने पर आरोपी टीचर ने उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। जिससे उसका पूरा शरीर लाल पड़ गया है। शरीर में डंडे के निशान उभर आए हैं। दूसरी ओर जब छात्र विद्यालय से घर पहुंचा तो उसने पूरा मामला अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद पीड़िता की मां रेखा नरवरिया उसे पवई थाने ले गई और घटना की शिकायत करते हुए आरोपी टीचर राजवीर के खिलाफ शिकायती आवेदन देते हुए मामला दर्ज कराया।
वही इस पूरे घटना को लेकर पवई थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया हैं। पुलिस अपने स्तर पर घटना की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा सख्त से सख्त कार्यवाही होगी।












Click it and Unblock the Notifications