शहीद गिरिजेश कुमार की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्माननिधि

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मंडला जिले के शहीद सैनिक श्री गिरिजेश कुमार उद्दे ने मध्यप्रदेश का माथा ऊंचा किया है। उनके बलिदान पर हमें गर्व है।

भोपाल, 21 अगस्त। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मंडला जिले के शहीद सैनिक श्री गिरिजेश कुमार उद्दे ने मध्यप्रदेश का माथा ऊंचा किया है। उनके बलिदान पर हमें गर्व है। स्व. गिरिजेश की स्मृति में एक शासकीय संस्थान का नामकरण किया जाएगा। परिवार को पूरा सहयोग मिलेगा।

Statue of martyr Girijesh Kumar will be installed, family will get an honorarium of one crore rupees

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मां भारती की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए मंडला जिले के चारगांव माल निवासी बीएसएफ के जवान श्री गिरिजेश कुमार उद्दे ने त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश की सीमा पर सीमा पार कर आए आतंकवादियों से लड़ते हुए अपना बलिदान दे दिया। वे राष्ट्र की खातिर शहीद हो गए। मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूँ।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गिरिजेश के परिवार में उनकी धर्मपत्नी के अलावा बेटी चंद्रिका और दोनों बेटे विपिन और तनु अध्ययनरत हैं। मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के नाते मैं तथा पूरा प्रदेश, शहीद परिवार के साथ है। परिवार को कोई परेशानी ना हो इसकी चिंता हम करेंगे। शहीद का परिवार अपने आपको अकेला ना समझे। उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि प्रदान की जाएगी। स्व. गिरिजेश प्रतिमा परिजन से विचार कर उचित स्थान पर स्थापित की जाएगी। एक सरकारी संस्थान का नाम भी शहीद स्व. गिरिजेश कुमार उद्दे के नाम पर रखा जाएगा। हमें गर्व है कि मध्यप्रदेश के मंडला जिले में ऐसे वीर सपूत ने जन्म लिया जिसने मध्यप्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। ऐसे शहीद के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+