Singrauli: धमकीबाज टीआई के मामले की होगी जांच, रोड जाम करने वालों के ऊपर भी गिरी गाज
सिंगरौली, 20 अगस्त। जिले में धमकी देने वाले टीआई का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इस मामले में एसपी ने जांच के लिए एसडीओपी को निर्देशित किया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

टीआई ने अपना आपा खोया- एसपी
एसपी वीरेंद्र सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि रोड एक्सीडेंट में घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित परिवार चाहता है कि उसके बच्चे का इलाज किया जाए। कुछ लोगों ने मामले में राजनीति करना शुरू कर दी। घायल युवक के परिजनों को उकसा कर चक्काजाम करा दिया। 6 घंटे तक नेशनल हाईवे जाम रहा।
पुलिस बल भी जाम खुलवाने में लगी रही। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह जाम खुलवा पाई। थानेदार ने आपा खोते हुए जिंदा गाड़ देने की बात कर रहे है, जो गलत है। इसमें जांच टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं भीम आर्मी के छोटेलाल बियार पर पुलिस ने चक्काजाम करने व परिजनों को उकसाने के मामले में केस कायम कर लिया है।
जानें पूरा मामला
बताते चलें कि गोंदवाली गांव में कोयला परिवहन कर रहे हाईवा वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार रंजीत उम्र 22 साल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों और घायल के परिजनों ने बरगंवा/सिंगरौली मुख्य सड़क को जाम कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया।
इस दौरान बरगवां थानेदार आरपी सिंह लोगों को समझाते /समझाते आपा खो बैठे। लोगों को जान से मारने की और फर्जी मुकदमे में फसाने समेत जिंदा गाड़ देने की धमकी दी।। करीब 5-6 घंटे तक बरगवां-सिंगरौली मार्ग पर ट्रैफिक बाधित रहा। किसी तरह पुलिस परिजनों को समझाने में सफल हुई। इसके बाद रोड जाम खुल सका।












Click it and Unblock the Notifications