Singrauli: निर्माणाधीन NH39 का हिस्सा गिरने से ढहा घर , 5 लोग मलबे में दबे
सिंगरौली, 21 अगस्त। जिले में रविवार की सुबह 1 बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन सड़क मार्ग का मलबा लोगों के घरों में घुस गया। जिससे मकान पूरी तरह ढह गए। इस हादसे में दो बच्चे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद गांव के लोग काफी डरे सहमे हुए हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस क्षेत्र में शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की है।

जानें पूरा मामला
बताते चलें जिले के ग्राम गोंदवाली में लगातार हो रही तेज वर्षा से निर्माणाधीन सड़क एनएच-39 का मिट्टी बहकर सड़क के किनारे बसे रामसागर बसोर के घर में घुस गया। इससे घर पूरी तरह गिर गया। हादसे में दो बच्चें सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एनएच-39 सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार की तरफ से लापरवाही बरती जा रही है।
सुरक्षा दीवारों का नहीं है निर्माण
एनएच-39 मार्ग पर अभी तक कहीं भी पानी की निकासी के लिये कलवर्ट और सुरक्षा दीवारों का निर्माण नहीं किया गया है। जिस वजह से वर्ष के पानी के तेज बहाव का रुख गांव की ओर हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बार इस बारे में ठेकेदार को अवगत कराया गया था। लेकिन ठेकेदार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसका खामियाजा अब ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा रहा है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से विंध्य क्षेत्र में जोरदार बारिश कौ दौर जारी है। ऐसे में क्षेत्र के जिले में कई स्थानों पर लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही विंध्य क्षेत्र की नदियों में भी जल स्तर काफी बढ़ गया है और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications