Sidhi: ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा, गाय को बूचड़खाने ले जाने के शक में मारपीट
सीधी 26 सितंबर। जिले में गाय को बूचड़खाने ले जाने के संदेह में 6 से 7 लोगों को तालिबानी अंदाज में सजा दिए जाने का मामला सामने आया है। गांव वालों ने गोवंश ले जा रहे लोगों को सड़क किनारे रोक लिया और उन्हें तालिबानियों की तरह बेल्ट और थप्पड़ से उनकी जमकर पिटाई की इस दौरान मारपीट करने वाले पीड़ितों को अमर्यादित गाली गलौज भी कर रहे है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

बहरी थाना अंतर्गत से एक बार फिर मारपीट के वीडियो सामने आए हैं। बीते दिन अभी जहां गाय और बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने 3 लोगों को पेड़ से बांधकर उनकी जमकर मारपीट की गई थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वहीं अब उसी क्षेत्र से एक और घटना सामने आ गई। जहां पर गांव वालों ने गाय को बूचड़खाने ले जाने के शक में 6 से 7 लोगों की जमकर मारपीट करते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
गांव वालों का आरोप लगाया है की ये सभी गोवंशो को पकड़कर बूचड़खाने ले जाकर उनका कत्ल कर देते है। जिसके संदेश में सैकड़ों ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और तालिबानी सजा दी है और बेल्ट और थप्पड़ से उनके साथ मारपीट करते हुए जमकर गाली गलौज किया है। वीडियो में लोग कह रहे हैं कि ये गाय माता को बूचड़खाने ले जा रहे थे जिन्हे पकड़ लिया गया। जिसके बाद इन पर बेल्ट और थप्पड़ों की मारपीट की गई।
पुलिस ने दी जानकारी
बहरी थाना टीआई पवन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वीडियो तीन-चार दिन पुराना है, पर किसी ने अभी तक शिकायत नहीं की। हम वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान कर रहे हैं। सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications