Sidhi: PWD कार्यपालन यंत्री को 50 हज़ार की रिश्वत लेते रीवा लोकायुक्त रंगे हाथों पकड़ा
सीधी, 27 सितंबर। लोकायुक्त की टीम ने पूरी प्लानिंग के तहत काम किया, लोकायुक्त पुलिस रीवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी हल्के सोनी के दो लाख के लंबित बिल के भुगतान के बदले कार्यपालन यंत्री डी.के सिंह द्वारा 20% कि दर से दो लाख रुपए रिश्वत कि मांग कि जा रही थी जिसकी शिकायत फरियादी द्वारा लोकायुक्त रीवा में की गई थी।

मंगलवार को लोकायुक्त पुलिस रीवा द्वारा निरिक्षक जीयाउल हक के नेतृत्व में 12 सदस्यी टीम के साथ आरोपी कार्यपालन यंत्री डीके सिंह को उनके कार्यकाल में 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
फरियादी द्वारा 10,000 रुपए पूर्व में भी दिए जा चुके हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी कार्यपालन यंत्री को उच्च विश्राम गृह लाकर कागजी कार्रवाई कि जा रही है। आरोपी कार्यपालन यंत्री के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कि जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications