सीधी बस हादसा : बाणसागर नहर से 49 शव बरामद, तैरकर बाहर निकला चालक गिरफ्तार

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी की बाणसागर नहर में बस डूबने के बाद अब तक 49 शव बरामद कर लिए गए हैं। बस में पचास से ज्यादा लोग सवार थे। सात लोग हादसे के बाद तैरकर नगर से बाहर निकल आए थे। उन्हीं में बस चालक भी शामिल है, जिसे पुलिस ने लापरवाही से बस चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Recommended Video

    MP के सीधी में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, रेस्‍क्‍यू जारी
    Sidhi bus accident update Driver arrested after swimming out of Bansagar canal

    बता दें कि मंगलवार सुबह निजी बस सीधी से सतना की ओर जा रही थी। सीधी जिले के रामपुर नैकिन पुलिस थाना इलाके में रास्ते में जाम मिलने पर चालक बस को नहर के रास्ते से ले जा रहा था। यह रास्ता काफी संकड़ा था और इसमें सड़क भी काफी खराब थी।

    बाणसागर नहर के पास चालक बस का संतुलन खो बैठा और पूरी बस नहर में समा गई। बाद में आस-पास के लोगों, पुलिस, प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमों ने राहत कार्य शुरू किया। हादसे के वक्त नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण बचाव कार्य देर शाम तक जारी रहा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के आश्रितों को पांच पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+