जीतू पटवारी कैसा जादू करते हैं कि लोग गायब होते जा रहे, छिंदवाड़ा वाले भी गायब होते-होते रह गए- शिवराज

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां कर्मा देवी जयंती पर भोपाल के श्री लक्ष्मीनायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेशवासियों के सुख-समृध्दि की कामना की। वहीं विदिशा लोकसभा की सिलवानी विधानसभा के प्रतापगढ़, फुलमार और बीकलपुर में आमजन से भेंट कर जनसभा को संबोधित किया।

इस मौके पर पूर्व सीएम को बहनों ने तिलक लगाकर और आरती उतारकर जीत का आशीर्वाद दिया और भांजे-भांजियों ने अपने मामा को चुनाव लड़ने के लिए गुल्लक भेंट किए। इस दौरान श्री चौहान ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। पूर्व सीएम ने कहा कि पता नहीं जीतू पटवारी कैसा जादू करते हैं कि लोग गायब होते जा रहे हैं।

Shivraj Singh Chauhan What kind of magic does Jitu Patwari do that people are disappearing

छिंदवाड़ा वाले भी गायब होते-होते रह गए। अब कांग्रेस में कौन बचेगा इसका कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का आंदोलन है, देश को बनाने का जनता के कल्याण का आंदोलन है और जो अपने देश की सेवा करना चाहता है वो भारतीय जनता पार्टी में आना चाहता है तो भाजपा उनका स्वागत करती है। कांग्रेस के पास कोई आधार नहीं है, कांग्रेस गर्त में जा रही है।

न नीति है, न नीयत और ना नेता

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंडी गठबंधन को लेकर कहा कि, गठबंधन की स्थिति ऐसी हो गई है कि, इस दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा। ये तो बनने से पहले ही टूटते रहते हैं। अब संजय निरूमप के बयान पढ़ लो, आप उद्धव ठाकरे जी के बयान पढ़ लो, आप ममता जी की दहाड़ सुन लो, कांग्रेस को देख कर ये आपस में ही भिड़े हैं। इनके पास न नीति, न नीयत है और ना ही नेतृत्व है। तमाम भ्रष्टाचारी इक्कठा हो रहे हैं। इनके दिल कभी एक नहीं थे न विचार एक हैं।

कांग्रेस से पूछे सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के नेता बार-बार ये रट लगा रहे हैं कि, लोकतंत्र खतरे में है, संविधान खतरे में है। खतरे में लोकतंत्र नहीं है, संविधान सुरक्षित हाथों में है। अगर कोई खतरे में है तो वो कांग्रेस है। कांग्रेसी बार-बार कहते हैं कि, नेताओं को जेल भेज रहे हैं। आज मैं सवाल पूछना चाहता हूं कांग्रेस को जवाब देना पड़ेगा। मेरी उम्र 17 साल थी, मैं 11वीं में पढ़ता था, मुझे इमरजेंसी में जेल भेजा गया था। स्वर्गीय इंदिरा जी की सरकार थी, संविधान को तार-तार किसने किया था.. ? लोकतंत्र का गला किसने घोटा था...? केवल नेताओं को नहीं मासूम बच्चों को जेल में किसने भेजा था..? पहले ये धारणा रही होगी कि, कोई नेता कितना बड़ा भी अपराध कर दे उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन ये भारतीय जनता पार्टी का शासन है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं, अगर कोई गलत काम करेगा तो जेल जाना पड़ेगा।

हर अच्छे काम का विरोध करते हैं

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस की हालत खिसयानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी हो गई है। राहुल गांधी जी अजीबो-गरीब बयान दे रहे हैं, बीजेपी अगर जीती तो देश में आग लग जाएगी.. क्या कांग्रेस देश में आग लगाना चाहती है..? क्या सोनिया गांधी राहुल गांधी के बयान से सहमत हैं..? जमीन पर कुछ बचा नहीं है, इसलिए देश जल जाएगा, आग लग जाएगी जैसी बातें करते हैं। कांग्रेस ने हर अच्छे काम का विरोध किया है। भारतीय जनता पार्टी अपनी रिपोर्ट के आधार पर चुनाव में जा रही है, लेकिन कांग्रेस ने तो कभी रिपोर्ट ही पेश नहीं की। भारतीय जनता पार्टी ने मोदी जी के नेतृत्व में 10 साल में जिस ढंग से भारत का निर्माण किया है, एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध, और शक्तिशाली और विकसित भारत, हम उस रिपोर्ट कार्ड और आगे के रोडमैप को लेकर मैदान में जाएंगे। अबकी बार 400 पार, ये हम नहीं कह रहे हैं जनता कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+