शिवराज सिंह चौहान ने कहा इस बार के चुनाव में ‘हाथ' पूरी तरह 'सैनिटाइज' कर देना
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। राजनीतिक पार्टियों का चुनाव प्रचार पर जोर है। इस बीच नेता अपने बयानों से निशाना भी साध रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इशारों इशारों में कांग्रेस पर चुनावी हमला किया है।

सीएम चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल ने लिखा कि मेरे प्रिय दोस्तों! मध्यप्रदेश, बिहार, कर्नाटक सहित देश भर में कई जगह चुनाव होने वाले हैं। हमें कोरोना काल को देखते हुए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पूरा ध्यान रखना है। 'हाथ' पूरी तरह 'सैनिटाइज' कर 'साफ' कर देना है।
दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने अपने इस एक ट्वीट से दो निशाने साधे हैं। एक तो उन्होंने लोगों को जनता को कोरोना महामारी में हाथ पूरी तरह सैनिटाइज करने की नसीहत दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने मतदाताओं को संदेश दिया कि कांग्रेस के हाथ की बजाय भाजपा को वोट देकर कांग्रेस को साफ कर देना है।












Click it and Unblock the Notifications