Shahdol: प्रेमी प्रेमिका पर रखता था नजर, युवती आशिक को जंगल ले जाकर दी खौफनाक सजा
शहडोल, 2 अगस्त। गोहपारू थाना क्षेत्र के दियापीपर सोनटोला के जंगल में हुए अंधी हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि मृतक संदीप उर्फ गोलू गुप्ता उम्र 28 साल की निर्मम हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी के साथ षडयंत्र रचते हुए किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्रेस वार्ता में पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस ने पुराने कंट्रोल रूम में प्रेसवार्ता करते हुए हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक प्रतीक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक संदीप गुप्ता निवासी गोहपारू काजल सोनी नाम की लड़की से बात किया करता था। संदीप का विवाह हो जाने पर काजल सोनी ने संदीप को बात करने से मना किया किन्तु संदीप नहीं माना वह काजल को लगातार 1 वर्षों से शहडोल आते-जाते पीछा किया करता था एवं दूरबीन के जरिये काजल के घर में एवं अन्य गतिविधियों पर नजर रखता था। इस बीच काजल सोनी की पहचान कोतमा निवासी अफरोज अंसारी से हो गई थी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसे उसने संदीप हरकतों,पीछा करने व उससे मानसिक रुप से प्रताडि़त करने के बारे में बताया। संदीप के मोबाईल से आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो प्राप्त करने के लिए दोनों ने मिलकर संदीप को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई।
घर से चाकू लेकर निकली थी
28 जुलाई को जब काजल अपने घर से कॉलेज शहडोल के लिए निकल रही थी तब उसने अपने बैग में चाकू यह सोच कर रखा कि अगर आज संदीप पीछा किया तो मर्डर कर डांलूगी। हमेशा की तरह संदीप ने अपनी बाइक से बस का पीछा किया। यह देखकर काजल सोन नदी के पास बस को रूकवाकर उतर गई और संदीप के साथ मोटरसाइकिल में बैठकर दोनों सोन टोला जंगल की ओर गए। जहां दोनो ने मोटरसाइकिल को जंगल में खड़ी कर एक सरई के पेड़ के पास बैठकर बातें करने लगे। इसी दौरान काजल बातों में फंसाकर संदीप गुप्ता को पेड़ में गमछे से बांध दिया और चाकू से उसके शरीर पर कई वार किये जिससे संदीप की मृत्यु हो गई।
मर्डर करने के बाद कॉलेज गई पढ़ने
सामान्य दिनचर्या के अनुसार काजल शहडोल आकर कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए क्लास में चली गई एवं मर्डर की जानकारी अपने प्रेमी अफ रोज अंसारी को बताई थी। घटना के दूसरे दिन पुलिस को सूचना मिली कि सोन टोला में 1 युवक का शव पेड़ में हाथ बंधा हुआ देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार करते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने सायबर की मदद से आरोपिया काजल सोनी उम्र 22 साल एवं आरोपी अफ रोज उम्र 30 साल निवासी लहसुई कैम्प वार्ड क्रमांक- 13 कोतमा को गिरफ्तार करते हुए घटना में उपयोग किए जाने वाले चाकू व मृतक का मोबाइल व दूरबीन जब्त किया है।
इनाम था घोषणा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी टीम का गठन किया एवं अज्ञात आरोपी के विरुद्ध 10 हजार रूपये के ईनाम रखा था। वहीं एडीजीपी शहडोल जोन ने हत्या के आरोपियों को पकडऩे में 30 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications