Sehore News : CM शिवराज के गृह क्षेत्र जैत में पर्यटन विभाग सौंदर्यीकरण में खर्च करेगा साढ़े 3 करोड़ रुपए
CM शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र में पर्यटन विभाग साढ़े 3 करोड़ पर खर्च कर जैत घाट का सौंदर्यकरण और विकास कार्य करेगा।
सीहोर,15 अक्टूबर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह नगर सीहोर में पर्यटन विभाग साढ़े 3 करोड़ पर खर्च कर जैत घाट का सौंदर्यकरण और विकास कार्य करेगा। यह सारा काम विधानसभा चुनाव के पहले पूरा कर लिया जाएगा सीहोर जिले के न्यू जैत घाट के सौंदर्यीकरण का काम लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत ठेकेदारों के जरिए कराया जाएगा। इसके अलावा सीएम शिवराज के गृह जिले के बड़नगर गांव में नशा मुक्ति को लेकर नई पहल शुरू की गई है।

ये काम छह माह में किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए पर्यटन विभाग तीन करोड़ 43 लाख ₹40 खर्च करेगा। जैत न्यू घाट पर सौंदर्यकरण और विकास का कार्य कराया जाना है इसमें जैत के इस घाट पर दोनों और चाहरदीवारी बनाई जाएगी। इसके अलावा यहां सजावटी पौधे भी लगाए जाने है। इसके अलावा घाट के आसपास नाले नालियों का निर्माण और लैंडस्कैपिंग का काम भी कराया जाएगा।
बता दे ग्राम जैत तहसील बुधनी जिला सीहोर में आता है और यहां अभी न्यू घाट का निर्माण काम चल रहा है। जैत घाट पर हर साल हजारों लोग नर्मदा स्नान के लिए भी पहुंचते हैं। जैत मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है। सौंदर्यकरण के बाद यहां पर्यटकों की आवाजाही और अधिक बढ़ जाएगी।
सीएम शिवराज के गृह जिले में नशा मुक्ति को लेकर नई पहल
नशा मुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। सीएम की बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बड़नगर के ग्रामीणों ने एक अनोखी पहल शुरू की है उन्होंने नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ लिए कि आज के बाद गांव में कोई भी व्यक्ति नशे का सेवन नहीं करेगा अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर ₹51 का जुर्माना लगाया जाएगा। वही बेचने वाले को ₹11000 का अर्थदंड देना होगा। इसके अलावा गांव वालों द्वारा समझाने के बाद भी यदि कोई व्यक्ति शराब बेचता या पीता है तो उसके खिलाफ पंचायत द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं उसे जेल भी भेजा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications