टाइगर पर सियासत : सिंधिया बोले-'टाइगर अभी जिंदा है', पीसी शर्मा का जवाब-'हमारे कमलनाथ बब्बर शेर है'
भोपाल। मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के 'टाइगर अभी जिंदा है' के बयान पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता सिंधिया के इस बयान पर हमलावर हो गए हैं। कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने तो पूर्व सीएम कमलनाथ की बब्बर शेर से तुलना कर डाली।
Recommended Video

ये मंत्रिमंडल शिवराज का नहीं है। सिंधिया का है-शर्मा
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट का जिक्र करते हुए पीसी शर्मा ने कहा है कि यह सही है कि सिंधिया को बताना चाहिए कि टाइगर कौन है, क्योंकि एक तरफ सिंधिया कह रहे हैं मैं शेर और दूसरी ओर शिवराज कह रहे हैं मैं शेर, लेकिन हमारे पास कमलनाथ के रूप में बब्बर शेर है। इसके अलावा पीसी शर्मा ने भाजपा की वर्चुयल रैली पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा के सौ दिन पूरे नहीं हुए, दिन पूरे हो गए हैं, जो लोग खरीद फरोख्त करके बीजेपी में गए है। ये मंत्रिमंडल शिवराज का नहीं है। सिंधिया का है।
सिंधिया की पोस्ट का दिग्विजय सिंह ने दिया जवाब
बता दें कि मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेर करके कहा कि मैं उन दोनों को कहना चाहता हूं। कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी। आप दोनों सुन लिजिए। टाइगर जिंदा है। सिंधिया ने टाइगर खुद को बताया था। साथ ही वीडियो पर कैप्शन लिखा कि 'मध्य प्रदेश के विकास, प्रगति, उन्नति और मेरे प्रदेशवासियों की रक्षा के लिए टाइगर अभी जिंदा है।' वहीं, इसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने तीन जुलाई को सुबह साढ़े नौ बजे अपने ट्विटर हैंडल पर दो शेर लड़ते हुए की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'शेर का सही चरित्र आप जानते हैं? एक जंगल में एक ही शेर रहता है!!'
ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा टाइगर अभी जिंदा है
'टाइगर अभी जिंदा है' ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। मध्य प्रदेश की राजनीति में टाइगर जिंदा है वाले बयान पर घमासान के बीच ट्विटर पर लोगों की मिलीजुली प्रतिकियाएं आ रही हैं।
उप-चुनावों में बहुत सावधानी की जरूरत
मध्य प्रदेश के उप-चुनावों में बहुत सावधानी की जरूरत है बाजी हाथ से निकल सकती है और इसकी सिर्फ वजह होगी एक .. "पेट्रोल और डीजल के भाव" .. मध्य प्रदेश की जनता ही तय करेगी कि असली टाइगर कौन है और टाइगर अभी जिंदा रहेगा या फिर मर जाएगा।
अन्याय के खिलाफ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म है
अन्याय के खिलाफ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म है
-
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
TN Election 2026: कमल हासन की पार्टी चुनावी मैदान से बाहर, विधानसभा चुनाव में किसके साथ खड़ी है MNM? -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications