Bhopal: बच्चों के लिए राहतभरी खबर, कड़ाके की ठंड में स्कूलों का समय बदला,अब 9:30 बजे लगेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी

भोपाल के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार सुबह कलेक्टर अविनाश लवानिया को स्कूलों में अवकाश घोषित करने व समय बदलने का निर्देश दिया था। इसके बाद कलेक्टर अविनाश लवानिया ने स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी किया।

राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी को देखते हुए भोपाल कलेक्टर ने स्कूलों की टाइमिंग बदलने के आदेश जारी किए हैं। भोपाल के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी 9:30 लगाने के कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही एमपी बोर्ड की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का समय भी बदल दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग में 9वीं से लेकर 12वीं क्लास की परीक्षाओं का समय बदल दिया है।

भोपाल में अब 9:30 बजे लगेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी

बता दे नए इस साल का तीसरे दिन भी शहरवासियों के लिए कोहरे की चादर उड़ेगी आया। आज कल के मुकाबले कोहरे का असर कम था, लेकिन ठंडी हवा की तेज चलने लोगों में ठिठुरन पैदा कर दी। बढ़ती ठंड को देखते हुए भोपाल के प्रभारी मंत्री और मध्य प्रदेश के नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने स्कूलों की टाइमिंग बदलने को लेकर प्रशासन से आग्रह किया था। जिसके बाद राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई इलाकों में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई। राजधानी भोपाल में सरकारी व गैर सरकारी और आंगनवाड़ी 9:30 बजे लगा करेंगी। कलेक्टर की तरफ से ठंड को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है।

बता दे आज शहर का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा, जो कल के मुकाबले 1.2 अधिक था,लेकिन अधिकतम तापमान जरूर कल के मुकाबले 20.2 डिग्री दर्ज किया गया शहर में कोहरे की वजह से आसमान में बादलों का डेरा लगा रहा और सुबह 9:00 बजे तक लोगों को धूप के दर्शन नहीं हो पाए। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में आसमान में बादल छाए रहेंगे सर्दी का यह दौर अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हिमालय से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। इसके चलते उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों में भी इतनी गिरावट की संभावना बनी रहेगी।

Recommended Video

    गोपालगंज: इस विद्यालय के छात्रों ने इस तरह किया नए साल की तैयारी, देखें वीडियो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+