Satna: प्रेमी ने कहा मुझसे शादी करो, वरना जान दे दूंगा या ले लूंगा, डरी लड़की ने उठाया खौफनाक कदम

सतना, 11 सितंबर। एकतरफा प्यार में पागल एक प्रेमी ने लड़की को इस कदर परेशान किया कि उसने अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। लड़की ने आत्मघाती कदम उठाया और ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में लड़की को परेशान करने वाले प्रेमी को सुसाइड के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Troubled by a mad lover

पुलिस के अनुसार जाने पूरा मामला

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत रहने वाली उम्र 22 साल युवती ने गत 19 अगस्त को ट्रेन से कटकर सुसाइड कर ली थी। वह अपने घर से सामान लेने मार्केट जाने की बात कह कर निकली थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी। उसकी डेड बॉडी रेलवे ट्रैक पर मिली थी। उसने रीवा-जबलपुर ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी थी।

थाना प्रभारी के अनुसार

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की तो मामला एकतरफा प्रेम के पागलपन से जुड़ा होने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि जांच में पता चला कि लड़की को उमरी में रहने वाला पदम कुशवाहा पिता कमलेश कुशवाहा उम्र 22 साल पिछले लगभग एक साल से परेशान कर रहा था। शर्मिंदगी के डर से वह कुछ बता भी नहीं पाती थी, लेकिन टेंशन में रहती थी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+