Satna: हर घर तिरंगा अभियान: 400 स्व सहायता समूहों ने दिया 5 लाख झंडों को आकार

सतना, 12 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत सतना जिले के पांच लाख से भी अधिक घरों में देश का गौरव राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराने के लक्ष्य में महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई है। सतना में पांच लाख झंडो का प्रबंध महिलाओं की दिन रात की कड़ी मेहनत के ही कारण हो सका है तिरंगा अभियान के लिए जगह जगह उपलब्ध कराए जा रहे एनआरएलएम यानी राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं ने ही तैयार किए हैं। स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने झंडों कि उस संख्या की भी भरपाई की है जिन्हें अमानक होने के कारण रिजेक्ट कर दिया गया था।

5 लाख झंडे फहराने का है लक्ष्य

5 लाख झंडे फहराने का है लक्ष्य

जिले में तिरंगा अभियान के तहत 5 लाख घरों में झंडे फहराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इतनी बड़ी तादाद में झंडों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूर्व में 2 लाख झंडो की मांग केंद्र सरकार से की गई थी केंद्र सरकार ने गुजरात के अहमदाबाद से 1 लाख 99 हजार झंडे सतना भेजें भी थे लेकिन वह अमानक निकले लिहाजा उन्हें वापस लौटा दिया गया। आप प्रशासन के सामने अमानक निकले उन 2 लाख झंडो की भरपाई की भी बड़ी चुनौती थी लिहाजा इस संख्या की भरपाई का जिम्मा भी अतिरिक्त लक्ष्य के तौर पर एनआरएलएम से जुड़े महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को सौंपा गया। इन समूहों के पास पहले से ही केंद्र से की गई डिमांड के बाद से इस झंडे बनाने का काम था।

 दिन-रात कड़ी मेहनत से लक्ष्य पूरा किया

दिन-रात कड़ी मेहनत से लक्ष्य पूरा किया

महिला समूहों ने दो लाख और झंडे बनाने का काम हाथ में लिया और दिन रात मेहनत कर राष्ट्र गौरव से जुड़े इस अभियान को सफल बनाने में अपनी ताकत झोंक दी।

25 रुपए में दे रहे हैं झंडे

25 रुपए में दे रहे हैं झंडे

हर घर तिरंगा अभियान के नोडल अफसर गौरव सिंह ने बताया कि जिले में 435 समूहों को झंडे बनाने का काम सौंपा गया था केंद्र से आए दो लाख झंडे रिजेक्ट होने के बाद उन्हें और अतिरिक्त झंडे बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी जिसे समूह ने समय पर पूरा भी किया है जगह जगह झंडा वितरण केंद्रों में महिलाओं के बनाए झंडे पहुंच गए हैं , शुल्क महज 25 रुपए में उन्हें प्राप्त भी कर रहे हैं।

हर थाना क्षेत्र में पुलिस निकाल रही है रैली

हर थाना क्षेत्र में पुलिस निकाल रही है रैली

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस हर थाना अंतर्गत क्षेत्र में रैली निकाल रही है। रैली में शामिल पुलिस के जवान हाथों में तिरंगा लिए लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने की अपील कर रहे हैं।

कलेक्टर- एसपी की अपील

कलेक्टर- एसपी की अपील

कलेक्टर अनुराग वर्मा तथा एसपी आशुतोष गुप्ता ,सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव तथा आयुक्त राजेश शाही लगातार लोगों से तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं। अधिकारी ग्राम पंचायत तथा शहरी क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को जागरूक और प्रेरित कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+