महापौर का टिकट नहीं मिलने से सतना बीजेपी सांसद के भाई ने की बगावत, कहा- BSP से लड़ूंगा चुनाव
सतना, 13 जून: नगर पालिक निगम के महापौर पद के लिए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार का नाम तय हो गया है। अब सतना में कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार के बीच में महापौर पद के लिए चुनाव घमासान होगा। इसके बाद भाजपा में बगावत की चिंगारी भड़क उठी है। महापौर पद के लिए दावेदरी कर रहे सांसद के अनुज उमेश प्रताप सिंह लाला का दर्द सोशल मीडिया पर छलक पड़ा। उन्होंने फेसबुक पर अपना दर्ज बयां करते हुए लिखा कि मेरी व्यक्तिगत राजनीति को परिवारवाद की राजनीति मानकर भाजपा में मेरी उपेक्षा और अनदेखी की जा रही है। इसलिए मैं बसपा से चुनाव लडूंगा। हालांकि बाद में पोस्ट डिलीट कर दी गई।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
वही उमेश प्रताप सिंह लाला ने अपनी फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट डाली है। इसमें बताया कि वे बसपा से चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने अपने संदेश में भाजपा पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि मेरी व्यक्तिगत राजनीति को परिवारवाद से जोड़ कर भाजपा ने उपेक्षा और अनदेखी की है। मैं बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ूंगा।
खुद सदस्य व पत्नी रही हैं जिला पंचायत अध्यक्ष
आपको बता दें कि उमेश प्रताप सिंह लाला जिला पंचायत सदस्य एवं वन समिति के सभापति रहे हैं जबकि उनकी पत्नी सुधा सिंह जिला पंचायत सतना की अध्यक्ष रही हैं। लाला भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, उन्होंने सोशल मीडिया पर भी तमाम पोस्ट डाल रखी थीं। उनके समर्थक भी प्रचार प्रसार में लग गए थे।
मध्यप्रदेश के सतना नगर के निगम महापौर पद के लिए टिकट नहीं दिए जाने नाराज भारतीय जनता पार्टी नेता एवं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह पार्टी से बगावत करते हुए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के टिकट पर सतना चुनाव ऐलान किया है। उमेश सिंह प्रताप ने बताते हुए कहा कि मैं 20 वर्षों से पार्टी की सेवा में लगा हुआ हूं, और बड़ी ईमानदारी निष्ठा के साथ कार्यकर्ता आ रहा हूं। परंतु परिवारवाद की आड़ में मेरी टिकट काट दी गई। इसलिए मैं उमेश सिंह प्रताप बीएसपी के टिकट से चुनाव लडूंगा।












Click it and Unblock the Notifications