संत रविदास समरसता यात्रा का तीसरे दिन गांव-गांव में हुआ स्वागत, पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने किया संबोधित

MP Election 2023: सागर में 100 करोड की लागत से बनने वाले संत रविदास मंदिर से प्रदेश के हर समाज को जोडने के उद्देश्य से पांच स्थानों से निकली संत रविदास समरसता यात्रा गुरूवार को मंदसौर, बडवानी, मुरैना, सिवनी और सीधी जिलों के नागरिकों के बीच पहुंची। BJP के जनप्रतिनिधियों के साथ आम नागरिक इस यात्रा के साथ चल रहे है। जगह-जगह पारंपरिक स्वागत के साथ जनसंवाद के माध्यम से संत रविदास का संदेश और दर्शन जनता के बीच पहुंच रहा है।

संत रविदास जी कोई संत नहीं, परमहंस हैं- लालसिंह आर्य

श्योपुर से प्रारंभ हुई यात्रा तीसरे दिन सुमावली के विभिन्न गांवों में भ्रमण करती हुई। मुरैना पहुंची जहां स्थानीय लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा नगर भ्रमण करते हुए टाउनहॉल पहुंची जहां जनसंवाद हुआ। जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुये अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की पहल पर समरसता की 5 यात्रायें प्रारंभ की गई है।

Sant Ravidas Samarsata Yatra was welcomed in every village on third day, Lal Singh Arya addressed

यह यात्रायें अलग-अलग जिलों से प्रारंभ होकर 12 अगस्त को सागर जिले में पहुंचेगी, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 100 करोड़ रूपये की लागत से संत रविदास जी मंदिर की आधारशिला रखेंगे। इस मंदिर के निर्माण में 313 पवित्र नदियों का जल और 53 हजार पंचायतों की मिट्टी एकत्रित कर उस मंदिर निर्माण में लगाई जाएगी, ताकि सभी समाज में समरसता का भाव बना रहे। संत रविदास जी कोई साधारण संत नहीं, बल्कि परमहंस थे।

लाल सिंह आर्य ने कहा कि संत शिरोमणि गुरूदेव रविदास की समरसता यात्रा प्रदेश भर में 5 स्थानों से प्रारंभ की गई है। जिसमें एक यात्रा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा और दूसरी यात्रा केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा श्योपुर से प्रारंभ की गई है। यह यात्रा मुरैना, भिण्ड, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर से होते हुई 12 अगस्त को सागर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरूदेव रविदास जी की चरणपादुका का पूजन कर यात्रा प्रारंभ की गई है। पूर्व मंत्री श्री लालसिंह आर्य ने कहा कि संत रविदास जी कहते थे, कि मैं गरीबों की चिंता करता हूं, लोगों में समरसता का भाव बना रहे।

लाल सिंह आर्य ने कहा कि मंदिर में व्यक्ति पूजा करता है, भगवान मिले या न मिले, किन्तु शिवराज सिंह अपनी जनता की उसी प्रकार सेवा कर रहें है, उन्हें भगवान जरूर मिलेंगे। इस प्रकार की समरसता की यात्रायें पहले 49 वर्षो में कभी भी नहीं निकाली गई। कार्यक्रम को मध्यप्रदेश बांस एवं बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष तथा समरसता यात्रा के संयोजक घनश्याम पिरोनिया, अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रघुराज सिंह कंषाना, पूर्व मंत्री मुंशीलाल, रुस्तम सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ योगेश पाल गुप्ता, जिला पंचायत की अध्यक्ष आरती गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हमीर सिंह पटेल, समाजसेवी रामनरेश शर्मा, सोनू सिकरवार, दिलीप पिप्पल, राजकुमार यादव, बालकृष्ण शर्मा, अरविन्द सिकरवार, अल्ली गोयल, उमा राजपूत, कमलेश कुशवाह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+