साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के घर की सुरक्षा बढ़ाई, जानिए क्यों तैनात करने पड़े हैं MP पुलिस के 16 जवान?

Bhopal News, भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मध्यप्रदेश की हाईप्रोफाइल भोपाल लोकसभा सीट के लिए भाजपा ने जब से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है, तब से राजनीति गमाई हुई है। लगातार प्रज्ञा ठाकुर अपने बयानों के कारण अन्य राजनीतिक दलों के निशाने पर है। गुरुवार से मध्य प्रदेश पुलिस ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के भोपाल में रिवेरा टाउन, माता मंदिर के पास स्थित घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने घर के दरवाजे पर मेटल डिटेक्टर मशीन लगाई है।

Sadhvi Pragya Singh Thakur House is under tight Security

घर में आने-जाने वाले हर शख्स की सख्ती से जांच की जा रही है। बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के घर के बाहर मध्यप्रदेश पुलिस के 16 जवान तैनात कर दिए गए हैं, जो पूरे समय साध्वी प्रज्ञा की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। इसके अलावा बम डॉग स्क्वॉड की एक टीम भी तैनात की गई है। वहीं कुछ जवान सादी वर्दी में भी तैनात किए गए हैं। साथ ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के काफिले के साथ पुलिस का काफिला भी चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को किसी तरह का इनपुट मिलने के बाद बीजेपी प्रत्याशी की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अमूमन साध्वी प्रज्ञा के सुरक्षा के लिए हमेशा 4 जवान तैनात रहते थे, लेकिन इस वक्त उनके घर के बाहर एक दर्जन से ज्यादा जवान तैनात किये गए हैं। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि ऐहतियातन उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है. हालांकि किसी तरह के इनपुट मिलने से पुलिस ने इंकार किया है।

काले झंडे दिखाने का प्रयास, भीम आर्मी ने दी चेतावनी

बता दें कि मंगलवार को जब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर नामांकन भरने कलेक्टर कार्यालय पहुंची थीं, इस दौरान उन्हें काले झंडे भी दिखाने की कोशिश की गई थी। इसके अलावा भीम आर्मी के महाराष्ट्र प्रमुख अशोक कॉम्बले ने बुधवार को ऐलान किया था कि जो साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चेहरे पर कालिख पोतेगा उसे पांच लाख रुपसए का इनाम दिया जाएगा। कॉम्बले ने यह ऐलान साध्वी के शहीद हेमंत करकरे को लेकर दिए गए बयान पर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+