IT Raid Bhopal: धनकुबेर निकला Ashwin Sharma, 35 घंटे की कार्रवाई में मिले साढ़े 10 करोड़ रुपए

Bhopal News, भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ के करीबी अश्विन शर्मा के घर पर करीब 35 घंटों से चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई मंगलवार को खत्म हो चुकी है। आयकर विभाग की टीम ने पांच पेटियों में कैश रखकर वैन से रवाना कर दिया है।

Rs 10.5 Crore cash found from Ashwin Sharma home in income tax Raid

बताया जा रहा है कि अश्विन शर्मा के यहां से आयकर विभाग ने करीब 10 करोड़ 50 लाख से भी ज्यादा कैश जब्त किया है। इसके अलावा अश्विन शर्मा के घर से कई अहम दस्तावेज और हार्ड डिस्क भी आयकर विभाग के हाथ लगे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम अब अश्विन शर्मा के बैंक खातों और लॉकर्स को भी खंगालेगी।

Rs 10.5 Crore cash found from Ashwin Sharma home in income tax Raid

50 ठिकानों पर income tax raid

50 ठिकानों पर income tax raid

बता दें कि अश्विन शर्मा समेत सीएम कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ और आरके मिगलानी के 50 ठिकानों पर रविवार को आयकर विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई की थी। कार्रवाई के लिए दिल्ली से करीब 500 अफसरों की टीम भोपाल, इंदौर और अन्य शहरों में पहुंची थी। रविवार तड़के करीब 3:00 बजे आयकर विभाग की टीम ने अश्विन शर्मा के फ्लैट पर दबिश दी थी। तब से लेकर अब तक आयकर की कार्रवाई जारी थी। नोट गिनने के लिए 3 मशीनें भी बुलाई गई थी और अब आयकर की टीम पांच पेटियों में कैश भरकर अपने साथ ले गई है।

CRPF व एमपी पुलिस के जवान हुए आमने-सामने

CRPF व एमपी पुलिस के जवान हुए आमने-सामने

अश्विनी शर्मा के प्लेटिनम प्लाजा स्थित निवास पर इनकम टैक्स छापे के बाद केंद्रीय पुलिस बल और राज्य पुलिस बल आमने-सामने भी हो गए थे। आयकर विभाग की टीम अपने साथ सीआरपीएफ के जवानों को लेकर आई थी। आईटी की कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ ने भोपाल पुलिस को कार्रवाई स्थल पर जाने से रोक दिया था। माना जा रहा था कि अश्विनी शर्मा को गिरफ्तार कर सीआरपीएफ अपने साथ दिल्ली ले जाना चाहती है। यही वजह है कि भोपाल पुलिस और केंद्रीय पुलिस बल के बीच इस बात को लेकर गरमा गरमी हो गई थी।

PM मोदी ने डलवाई इनकम टैक्स की रेड-जाफरी

PM मोदी ने डलवाई इनकम टैक्स की रेड-जाफरी

विदिशा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ के निवास सहित देशभर के 3 राज्यों के 50 स्थानों पर एक साथ इनकम टैक्स के छापे पर राजनीति भी शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मजार अली जाफरी ने आयकर विभाग की कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।


कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मजार अली जाफरी का कहना है कि पूरा देश जानता है कि मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाकर अपने पॉवर का दुरुपयोग कर रही है। मध्य प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ कमलनाथ की सरकार को बदनाम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अभी तक वास्तविक स्थिति सामने नहीं आई है। भाजपा की आईटी सेल झूठी खबरें बनाकर बदनाम कर रही है। अभी वास्तविक तौर पर उनके निवास ऐसा कुछ भी नहीं मिला है जो संदेहास्पद हो।


मीडिया से बातचीत में जब जाफरी से सवाल किया गया कि आयकर विभाग की कार्रवाई में नौ करोड़ कैश मिलने की बात सामने आ रही है ​तो उन्होंने जवाब दिया कि अलग-अलग जगह से जुटाई गई राशि 9 करोड़ हो सकती है। प्रवीण कक्कड़ को बड़ा उद्योगपति बताते हुए कई कंपनियों का मालिक बताए और प्रभाव का लेनदेन होना स्वभाविक बताया।

चुनाव आयोग भी भाजपा के दबाव में

जाफरी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रहा है। अगर नहीं कर रहा होता तो अरुणांचल प्रदेश में जो पैसा जब्त हुआ। उनके खिलाफ कार्रवाई होती। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने जो बयान दिए उन पर कार्रवाई नहीं हुई जबकि अन्य के बयानों पर कार्रवाई की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+