Rewa: जमीन विवाद में मारपीट, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल
रीवा, 4 अगस्त। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र स्थित तमरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मारपीट में महिलाएं बच्चे और बूढ़े सभी लोग शामिल हैं। विवाद में दोनों पक्षों से तकरीबन आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है। सभी घायलों का उपचार संजयगांधी रीवा अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोविंदगढ़ स्थित तमरा गांव के निवासी द्विवेदी परिवार के चाचा और भतीजी के बीच जमीनी विवाद था।
दोनों पक्षों में जमकर मारपीट
मंगलवार को भतीजी अपने ससुराल से गांव मायके पहुंची थी। उसी दौरान रास्ते के निकासी को लेकर विवाद खड़ा हो गया देखते ही देखते विवाद ने विकराल रूप धारण कर लिया। दोनों पक्ष के लोगों ने डंडे निकाल कर एक दूसरे पर मारपीट करनी शुरू कर दी। घंटों चली लड़ाई में दोनों पक्षों के तकरीबन आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जमीन विवाद बना लड़ाई की वजह
एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि गोविंदगढ़ थाना जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षो के लोगों ने आपस में मारपीट की है। मामले पर दोनों ही पक्षों की ओर से गोविंदगढ़ थाने में शिकायत की गई है। थाने में शिकायत कर सभी को इलाज के लिए अस्पताल मैं भर्ती कराया गया है। एमएलसी रिपोर्ट आने के बाद जो भी निकाला कर आएगा वही कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications