Rewa crime: नवनिर्वाचित सरपंच पति का मर्डर, हत्या के बाद जलाने की कोशिश, ग्रामीणों में आक्रोश
रीवा, 29 जुलाई। जिले के जनेह थाना अंतर्गत हाल ही में नवनिर्वाचित महिला सरपंच के पति की हत्या कर जलाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रोड में चक्काजाम किया गया है।

शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों को जैसे ही वारदात का पता चला उन्होने मेन रोड को चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने गांव के कुछ युवकों पर चुनावी रंजिश के चलते सरपंच पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाइस दी जा रही है। रोड जाम लगे होने के कारण यहां का मुख्य मार्ग में आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया है। गौरतलब है कि घटनास्थल का मुआयना करने FSL टीम के साथ ही डॉग स्कॉड भी पहुंची है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष़्य जुटाने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार
रीवा के जनेह थाने के अंतर्गत ये घटना हुई है। जानकारी के अनुसार पनासी पंचायत की सरपंच के पति जितेन्द्र सिंह की मर्डर हो गया है। जितेन्द्र सिंह की रात्रि में अज्ञात हमलावरों में पपौरा में मर्डर कर दिया और भाग निकले। सरपंच पति की हत्या की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि पुलिस तुरंत मौके पर जा पहुंची लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के ऐन पहले नवनिर्वाचित सरपंच के पति की हत्या को राजनीति से ही जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि राजनैतिक रंजिश में ही ये मर्डर हुआ है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस ने जितेंद्र सिंह का शव बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इधर सरपंच पति जितेन्द्र सिंह की हत्या से पूरे इलाके में लोग दुख और आक्रोश में है। अाक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया है। यहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आक्रोशित लोगों को समझाबुझाने की कोशिश कर रहे हैं। इधर ग्रामीणों का कहना है कि हत्या के आरोपियों को तुरंत पकडा जाए।












Click it and Unblock the Notifications