MP: CM शिवराज रीवा में की चुनावी सभा, बोले- मामा का बुलडोजर चलता है अपराधियों को नेस्तनाबूद करने के लिए'
रीवा, 7 जुलाई: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर रीवा में चुनावी सभा संबोधित करने आए प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह बोले- सुना है आज वो रीवा आए थे। वो पीछे आए थे, हम पीछे नहीं आगे आए है। जब उनकी 18 महीने की सरकार थी तो वह भी बुलडोजर चलवाते थे। उनका बुलडोजर चलता था, व्यापारियों को डराकर पैसा वसूलने के लिए। मामा का बुलडोजर चलता है, अपराधियों को नेस्तनाबूद करने के लिए। गरीबों को न्याय दिलाने के लिए। बुलडोजर उनने भी चलवाया, हमने भी चलाया। फर्क साफ है।

सीएम शिवराज ने आगे कहा हमने बुलडोजर चलाया उनके घर, जिन्होंने बहन और बेटियों की तरफ गलत नजर से देखा है। उसको कहीं का नहीं छोड़ेंगे। घर वगैर सब साफ कर देंगे। हमने बुलडोजर उन दबंगों पर चलाया, जिन्होंने गरीबों की जमीन हड़पी थी। हमने 21 हजार एकड़ जमीन छुड़ाई है। जिसकी कीमत 15 हजार करोड़ रुपए थी। उक्त संबोधन रीवा प्रवास पर आए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने व्यंकट भवन के सामने आयोजित हुई चुनावी सभा के दौरान कही।

आधा घंटे की सभा में किया योजनाओं के बारे में कहा
रीवा नगर निगम से बीजेपी के महापौर पद के प्रत्याशी प्रबोध व्यास के समर्थन में सभा करने आए मुख्यमंत्री शिवराज ने बीजेपी की योजनाओं का बखान किया। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 7 जुलाई की शाम 4 बजे विशेष वायुयान से रीवा के चोरहटा हवाई पट्टी पहुंचे। यहां से हेलीकॉप्टर में सवार होकर रीवा के सैनिक स्कूल स्थित हेलीपैड में उतरे। फिर कार द्वारा सभा स्थल पर पहुंचकर 5.30 बजे से शाम 6 बजे तक रीवा वासियो को संबोधित कर कर बीजेपी के लिए वोट मांगे।

महापौर और सभी 45 पार्षदों को जिताएं
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि 13 जुलाई को जब वोट करने जाएं तो महापौर प्रत्याशी प्रबोध व्यास को वोट दें। साथ ही ध्यान रहे सभी 45 वार्डों से खड़े बीजेपी के पार्षद पद के उम्मीदवारों को जिताएं। क्योंकि जब सदन में बीजेपी के महापौर के साथ पार्षदों की बहुमत रहेगी। तभी जनहित के कार्यों के एजेंडे तय होंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम तो विकास कार्य के लिए पैसे देंगे। लेकिन जनता तक नहीं पहुंच पाएगा। रीवा की सभा में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्वमंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल, सांसद जर्नादन मिश्रा, जिला अध्यक्ष अजय सिंह आदि ने संबोधित किया। इस दौरान रीवा जिले के सभी विधायक, पूर्व महापौर सहित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications