Scrub Typhus: सतना में स्क्रब टाइफस का प्रकोप, अब तक 37 मरीजों की पुष्टी
सतना, 6 अक्टूबर। कोरोना जैसे लक्षण वाली बीमारी स्क्रब टायफस का प्रकोप सतना में भी तेजी बढ़ गया है। 55 मरीजों की जांच में 17 की रिपोर्ट पाजिटिव निकल रही है।

चूहों और पिस्सुओं के जरिए होने वाली बीमारी स्क्रब टाइफस के मरीजों के मिलने का सिलसिला थमता नजर नही आ रहा। जिले में 17 नए मरीज स्क्रब टाइफस के मिलने से हड़कंप मच गया है।
जानकारी बताया कि सतना जिले में स्क्रब टाइफस के 17 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। यह संख्या एक साथ संक्रमित पाए गए मरीजों की अब तक की सबसे अधिक है। इसके साथ ही जिले में स्क्रब टाइफस के संक्रमण के शिकार मरीजों की संख्या कुल 37 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार
जानकारी में बताया गया की सतना जिले के अलग-अलग तहसील क्षेत्रों में 55 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए थे। 4 अक्टूबर को वहां से आई रिपोर्ट में 17 लोगों की नए स्क्रब टाइफस का शिकार होने की पुष्टि हुई है। इनमें से सबसे अधिक 12 मरीज सोहावल ब्लॉक के कोठी स्वास्थ्य केंद्र में मिले हैं, सतना शहरी क्षेत्र में भी 4 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि 1 मरीज उचेहरा क्षेत्र में मिला है। सीएमएचओ डॉक्टर अशोक अवधिया ने मरीजों के आसपास के क्षेत्र का सर्वे कराने और वहां मिलने वाले संदिग्धों के भी सैंपल टेस्ट कराने के आदेश दिए हैं।
इस वर्ष जिले से 162 सैंपल टेस्ट कराए गए हैं, जिनमें से 37 केस पॉजिटिव मिले हैं। इसके पहले उचेहरा ब्लॉक के अटरा- जिगनहट समेत 4 गांवों में स्क्रब टाइफस और नागौद ब्लॉक के सुरदहा, श्यामनगर के मरीज मिल चुके हैं।
मध्यप्रदेश के सागर, जबलपुर ,सीधी, और छतरपुर जिलें में स्क्रब टाइफस के मरीज सामने आने से हडकंप मच गया है।












Click it and Unblock the Notifications