Ratna Pathak Shah: हिजाब या बुर्के पर टिप्पणी क्यों नहीं... बोले मंत्री नरोत्तम ये सब है टुकड़े गैंग के लोग

गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि “करवा चौथ धार्मिक भाव से जुड़ा त्यौहार है। लेकिन उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना रत्ना के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। नरोत्तम ने रत्ना को टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थक बताया।

भोपाल, 31 जुलाई: फिल्म एक्ट्रेस और दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना पाठक शाह के करवा चौथ पर दिए बयान पर सियासत भी जारी है। फ़िल्मी हस्तियों के अलावा सरकार के मंत्री भी रत्ना पर निशाना साध रहे हैं। मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि रत्ना की बातें उनके मानसिक दिवालियपन को दर्शाता है। नरोत्तम बोले कि ये सब टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग है, ये कभी हिजाब और बुर्के पर टिप्पणी क्यों नहीं करते?

MP के गृहमंत्री का रत्ना पाठक शाह पर हमला

MP के गृहमंत्री का रत्ना पाठक शाह पर हमला

एंटरटेनमेंट वेबसाइट 'पिंकविला' को एक इंटरव्यू में रत्ना पाठक शाह को हिंदुओं के पवित्र त्यौहार करवा चौथ पर बोलना महंगा साबित हो रहा है। सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल होने के साथ वह बीजेपी नेताओं के निशाने पर भी है। मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी रत्ना पाठक शाह पर हमला बोला।

हिजाब-बुर्के पर टिप्पणी क्यों नहीं...?

गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि "करवा चौथ धार्मिक भाव से जुड़ा त्यौहार है। लेकिन उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना रत्ना के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। नरोत्तम ने रत्ना को टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थक बताया। बोले कि ऐसे लोग हिजाब और बुर्के पर कभी टिप्पणी नहीं करते...सिर्फ हिंदू मान्यताओं पर करते हैं। उन्हें खेद व्यक्त करना चाहिए।"

आखिर ऐसा क्या बोला है रत्ना पाठक ने?

आखिर ऐसा क्या बोला है रत्ना पाठक ने?

दरअसल 'पिंकविला' को दिए एक इंटरव्यू में रत्ना पाठक शाह ने कहा था कि भारत बहुत ज्यादा रूढ़ीवादी होता जा रहा है, और हो सकता है कि यह सऊदी अरब जैसा बन जाए। उन्होंने करवा चौथ का व्रत रखने से इनकार करते हुए कहा कि कैसे 21वीं सदी में भी महिलाएं बरसों पुरानी परंपरा ढो रही हैं?

रत्ना मांगे सार्वजनिक माफी

रत्ना मांगे सार्वजनिक माफी

रत्ना ने कहा है कि एक रूढ़िवादी समाज में महिलाओं पर ही सबसे पहले शिकंजा कसा जाता है। यह इंटरव्यू सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद बबाल मचना शुरू हो गया। हालाँकि फिल्म जगत से जुड़े कुछ लोग उनके सपोर्ट में भी आए, लेकिन हिंदूवादी संगठनों और बीजेपी ने रत्ना के बयानों को अमर्यादित करार दिया है। रत्ना से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+