MP में मिला 3 प्रजाति से मिश्रित अद्भुत सांप, कोबरा, कॉमन, करैत Snakes, एक्सपर्ट भी हैरान
अनूपपुर, 11 अक्टूबर। जिले में एक दुर्लभ प्रजाति का सर्प दिखने से चर्चा का विषय बना हुआ है। मोहल्ले में घूमते सर्प का रेस्क्यू करने आए सांप मित्र ने जानकारी देते हुए बताया की, यह सर्प कोई ऐसा वैसा नहीं बल्कि वो सर्प है, जिसे अबतक दुनियाभर में किसी ने नहीं पकड़ा। इस दुर्लभ सर्प के बारे में जानकर स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

तीन प्रजातियों के जैसा दिख रहा दुर्लभ सांप
सांप मित्र ने सर्प पकड़ने के बाद सर्प के बारे में मोहल्ले वालों को जानकारी दी कि, इस दुर्लभ सर्प का सिर ऊपरी हिस्सा कोबरा सर्प की तरह है, बीच का हिस्सा कॉमन करैत जैसा है और इसकी पूंछ वाला हिस्सा ट्रिंकेट सर्प की तरह दिखता है। खास बात ये है कि, रेस्क्यू किए गए सर्प की बनावट जिन 3 सर्पो से मिल रही है, वो तीनों ही जहरीले सर्प माने जाते हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि, रेस्क्यू किया गया सर्प भी जहरीला हो सकता है।

इस दुर्लभ सांप के बारे में एक्सपर्ट को भी नहीं पता
इस अद्भुत सांप के बारे में किसी एक्सपर्ट को भी कुछ जानकारी नहीं है। वो सब भी इसके बारे में देख सुनकर हैरान हैं। मध्य प्रदेश के ही सांप एक्सपर्ट शामिल नहीं है, बल्कि दुनियाभर में पहचान रखने वाले पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के सांप एक्सपर्ट्स इस दुर्लभ सर्प के बारे में नहीं बता पा रहे हैं।

क्षेत्र में और भी सर्प हों सकते हैं
सर्प के बारे में इस तरह की पड़ताल होने के बाद मोहल्ले वाले लोगों में इसे लेकर चर्चा और चिंता दोनों बढ़ गई हैं। मोहल्ले वालों का कहना है कि, जब सर्प उन तीन सर्प से मिलता जुलता है, जो खुद बेहद जहरीले हैं, तो संभावना है कि, पकड़ा गया सर्प भी जहरीला ही होगा। फिलहाल, अबतक उसके जहर की भी जांच नहीं की गई है, जिससे उसके खतरे का अंदाजा लगाया जा सके। मोहल्ले वालों को डर ये भी है कि, जब 1 सर्प शहरी क्षेत्र से पकड़ाया गया है तो यहां इस प्रजाति के और भी सर्प हो सकते हैं।

सर्प मित्र भी देखकर दंग रह गए
आपको बता दें कि, मुख्यालय के विवेक नगर मोहल्ले में स्थित पानी टंकी के पास सर्प को देखने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सर्प पकड़ने के लिए सांप मित्र को बुलाया गया। पकड़ने पहुंचे सांप मित्र सोनू कुमार प्रजापति भी इस अद्भुत सांप को देखकर दंग रह गए। सांप मित्र सोनू ने जानकारी दी कि, सर्प तीन प्रजातियों जैसा दिख रहा है। इसका सर कोबरा, बीच का हिस्सा कॉमन करैत और पीछे का हिस्सा ट्रिंकेट सर्प जैसा दिख रहा है। दुर्लभ सर्प के बारे में जानने के लिए एक्सपर्ट सोनू ने छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के सर्प एक्सपर्ट से संपर्क किया, लेकिन इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। इस सर्प के बारे में गूगल के पास भी कोई जानकारी नहीं है। अद्भुत सर्प को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications