MP में एक व्यक्ति और 3 बच्चों को दुर्लभ बीमारी: हाथ-पैर में 24-28 उंगलियां, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर, 16 जुलाई। अक्सर हमारे पूर्वजों से वंशानुगत हमें बहुत कुछ मिलता है, जैसे उनकी तरह कद-काठी, नैन-नक्श, तेज दिमाग, रूप-रंग, स्वभाव और विज्ञान की मानें तो बीमारी भी। लेकिन हम 1 ऐसे परिवार की खबर बताने जा रहे हैं, जिन्हें वंशानुगत इन सभी विशेषताओं के साथ हाथ और पैरों की 5-5 उंगलियों से अधिक मिली हैं। जी हां, ये परिवार है मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के एक आदमी और उसके तीन बच्चों में जिनके हाथों और पैरों की उंगलियां या तो 24 हैं या फिर 28 हैं। ये उंगलियां पैर के उंगलियों जैसी दिखती हैं। सबसे बड़ी बात ये कि उंगलियां हड्डियों से जुड़ी हैं। ऐसा एक दुर्लभ बीमारी की वजह से हुआ है। मध्य प्रदेश में यह पहला मामला है। जबकि सामान्य व्यक्ति की हाथ-पैरों की उंगलियां 20 होती है। आसपास में लोग इस पूरे परिवार को छंगा कहकर बुलाते हैं। इसकी वजह से व्यक्ति और तीनों बच्चों को खाने-पीने से लेकर अन्य क्रियाओं में दिक्कत होती है। हालांकि, ऑपरेशन के बाद ये बीमारी ठीक होगी या नहीं।

जिला अस्पताल के सर्जन डॉ मनोज चौधरी के अनुसार
जिला अस्पताल के सर्जन डॉ मनोज चौधरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कि आमतौर पर, ऐसे मामले पॉलीडेक्टली होते हैं। लेकिन उनके परिवार की उंगलियों की पूरी लंबाई हड्डियों से जुड़ी हुई है। यह बेहद असामान्य है और इसका अध्ययन किया जाना चाहिए। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ मनोज चौधरी के मुताबिक यह 10,000 जीवित जन्मों में से 1-3 में देखा जाता है। इस तरह की बीमारी आमतौर पर जीन उत्परिवर्तन के कारण होता है।
6 उंगलियों वाले लोग होते हैं दिमाग व काम में तेज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रीबर्ग एंड इंपीरियल कॉलेज में हाल ही में एक रिसर्च किया है, इस रिसर्च में बताया गया है कि किसी व्यक्ति के हाथ या पैर में यदि 5 की जगह 6 उंगलियां है तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं होता कि वो व्यक्ति किसी बीमारी से ग्रसित है। इसे वैज्ञानिक भाषा में पॉलिडेक्टिली कहा जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications