MP news: रणदीप सुरजेवाला ने बताया सनातन धर्म का मतलब, कही ये बात
देश में इन दिनों सनातन धर्म को लेकर सियासत का सिलसिला जारी है, जहां लगातार अलग-अलग दलों के नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं। तमिलनाडु मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि की ओर से सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी पर शुरू हुई सियासत अब थमने का नाम नहीं ले रही।
सनातन धर्म को लेकर जारी सियासत के बीच कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने राजधानी भोपाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, सनातन इस देश और प्रदेश के लोग हैं। धरती है, और आज उसी सनातन पर, प्रदेश के लोगों पर हमला बोल रखा है। उसी को लेकर यह जन आक्रोश यात्रा है।

रणदीप सुरजेवाला ने कही ये बात
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, सनातन क्या है?, सनातन इस देश और प्रदेश के लोग हैं। धरती है, और आज उसी सनातन पर, प्रदेश के लोगों पर हमला बोल रखा है। उसी को लेकर यह जन आक्रोश यात्रा है। मैं एक लाइन में एक बात कहूंगा, मैं पिछले 5 दिनों से आपको यही जवाब दे रहा हूं, आपको तो याद है, पर छठे दिन फिर दूंगा, सनातन धर्म और सनातन परंपरा युग युगांतर से है, और जब मैं और आप नहीं रहेंगे, तब भी रहेगा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उस संस्कृति और संस्कार को निरंतर इस यात्रा के माध्यम से भी बढ़ाएगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो देश में इन दिनों सनातन धर्म को लेकर सियासत का सिलसिला जारी है, जहां लगातार अलग-अलग दलों के नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं।
मिशन MP पर सुरजेवाला
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला लगातार अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं, जहां वे आगामी दिनों में होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर बैठक भी कर रहे हैं। हाल ही में रणदीप सुरजेवाला ने ग्वालियर और भोपाल समेत अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली, तो वहीं अब रणदीप सुरजेवाला आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तैयार करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- सनातन धर्म पर कैलाश विजयवर्गीय का बयान, 'खुद समाप्त हो गए, सनातन को मिटाने वाले'












Click it and Unblock the Notifications