Bhopal news: बड़े तालाब पर दिखी भगवान राम की प्रतिकृति, जिसने देखा वो चौंका

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जहां इससे पहले देश भर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है, तो वहीं अब देश के अलग-अलग स्थान से राम मंदिर की अलग-अलग प्रतिकृतियां और अलग-अलग कार्यक्रमों के सामने आने का सिलसिला भी जारी है।

भोपाल जिला प्रशासन एवं जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के द्वारा बोट क्लब पर 19 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक राम महोत्सव मनाया जा रहा है।

Bhopal

कुछ ऐसी है कार्यक्रम की तैयारी

19 जनवरी को वोट क्लब पर स्थित म्यूजिकल फाउंटेन में रामकथा का मंचन म्यूजिकल फाउंटेन के द्वारा हुआ जिसमें लाइट एंड साउंड की ध्वनि के साथ फाउंटेन के माध्यम से पानी पर आकृति बनाकर और कथा के माध्यम से श्री राम की महिमा का वर्णन किया गया ।यूजिकल फाउंटेन और वाटर स्क्रीन पर अयोध्या मंदिर की शॉर्ट फिल्म दिखाई गई पानी में मंदिर एवं श्री राम की आकृति को दिखाया गया। आगामी कार्यक्रमों में लगातार म्यूजिकल फाउंटेन पर आम जनता के लिए यह शो जारी रहेगा शाम को 6 बजे से 7:30 तक यह शो चालू रहेगा।

51 हजार दीप जलाए जाएंगे

22 जनवरी को बोर्ड क्लब पर 51000 दीपक जलाए जाएंगे, तथा महा आरती का आयोजन भी किया जाएगा। यहां पर राम मंदिर की प्रतिकृति भी देखने को मिलेगी। यहाँ स्क्रीन के माध्यम से अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जहां इससे पहले देश भर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है, तो वहीं अब देश के अलग-अलग स्थान से राम मंदिर की अलग-अलग प्रतिकृतियां और अलग-अलग कार्यक्रमों के सामने आने का सिलसिला भी जारी है।

ये भी पढ़े- Indore news: 40 किलो चॉकलेट से शेफ ने बनाया राम मंदिर, कुछ ऐसी है खासियत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+