tiger attack: बुजुर्ग को मारकर खा गया बाघ, जंगल में क्षत-विक्षत लाश देख दहल उठे परिजन

Raisen News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बाघ ने इंसान पर हमला करके उसे मार दिया। इसके बाद उसे खा लिया। घटना भोपाल के वन क्षेत्र ओबैदुल्लागंज के पास की है।

वन क्षेत्र के चिकलोद और नीमखेड़ा सीमा क्षेत्र में एक बाघ ने पहले एक बुजुर्ग की गर्दन पर हमला किया, उसके बाद उसके शव के निचले हिस्से को खा लिया। वन विभाग अधिकारियों के जानकारी मुताबिक नीमखेड़ा क्षेत्र के 62 वर्षीय बुजुर्ग मनीराम जाटव तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे। इसी दौरान यह घटना घटी है।

Tiger kills and eats old man Raisen News

भोपाल वन वृत में बाघ के द्वारा किसी इंसान पर हमले की यह पहली घटना है। घटना की खबर मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। अधिकारियों के अनुसार इस क्षेत्र में ट्रैप कैमरे नहीं लगाए गए हैं, इसलिए यह पता नहीं लग पाया है कि किस बाघ ने हमला किया है। अब वन विभाग ग्रामीणों को समझाइश दे रहा है कि यहां के ग्रामीण जंगल में ना जाएं।

मनीराम के परिवार वालों की जानकारी मुताबिक मनीराम सुबह 6:00 बजे नीमखेड़ा के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे, लेकिन दोपहर 12:00 तक भी लौटकर वापस घर नहीं आए। इसके बाद ग्रामीणों का एक दल उनकी तलाश में निकला। शाम को मनीराम का शव जंगल में मिल गया।

जानकारी मुताबिक बाघ ने मनीराम की गर्दन पर हमला किया होगा, क्योंकि उनके गर्दन की हड्डी टूटी थी। उसके बाद उनके दोनों पैरों का और पिछले हिस्से का मांस खा लिया। अब वन अधिकारी इस बात को लेकर चिंता में हैं कि आखिर किस बाघ ने मनीराम पर हमला किया है। क्योंकि इस जंगल क्षेत्र में आमतौर पर दो बाघों का मूवमेंट है।

भोपाल के चीफ कंजरवेटर फॉरेस्ट राजेश खरे के जानकारी मुताबिक भोपाल वन क्षेत्र में यह पहला मामला है, जब किसी इंसान पर बाघ ने हमला किया है, हम इस मामले की जांच करवा रहे हैं।

आपको बता दें कि भोपाल से सटे जंगल में 18 से अधिक बाघों का मूवमेंट है। जबकि पांच से अधिक तेंदुए भी इन क्षेत्रों में देखे गए हैं। सभी बाघ रातापानी वन्यजीव अभयारण्य, भोपाल वन के जंगल के बीच भ्रमण करते रहते हैं। वहीं, 4 से 5 बाघों का ही भोपाल के जंगल में मूवमेंट दिखाई देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+