तहसीलदार के चैंबर में ले रहा था 50 हजार की रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
लोकायुक्त संगठन ने शिकायत के बाद सोमवार को रायसेन तहसील में छापामार कार्रवाई कर यहां पदस्थ एक बाबू को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया।

भोपाल लोकायुक्त संगठन से मिली जानकारी अनुसार लोकायुक्त टीम ने रायसेन जिले के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के बाबू आरएन साहू उर्फ गुड्डू भैया को नामांतरण के एक प्रकरण में 50 हजार रुपए की रिश्वत आवेदक विवेक मालवीय निवासी मंडीदीप से लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की कार्रवाई की जानकारी लगते ही पूरे तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। काफी समय तो तहसील कार्याल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कार्रवाई के दौरान मौके पर तहसीलदार मौजूद नहीं थे।
Recommended Video
लोकायुक्त में की गई शिकायत के अनुसार आवेदक विवेक मालवीय ने पुलिस अधीक्षक भोपाल बीते 8 मई को शिकायत की थी की वह अपने अधिवक्ता के साथ रायसेन जिले का काम देखता है। उनके क्लाइंट की 20 एकड़ भूमि की नपती नामांतरण के लिए तहसीलदार रायसेन के कार्यालय का बाबू 1 लाख की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल मनु व्यास के ने टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद सोमवार को रायसेन तहसील कार्यालय का बाबू आरोपी आरएन साहू को तहसीलदार कक्ष में ही आवेदक से 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications